Education News: मंजीरा बजाकर खेल-खेल में बच्चों को पहाड़ा याद कराने का गुरु जी का अनोखा अंदाज हुआ वायरल, देखें वीडियो, बच्चों ने भी मिलाई ताल से ताल

October 20, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुजी बच्चों को मंजीरा बजाकर पूरे लय व सुर के साथ पहाड़ा याद करा रहे हैं। बच्चे भी गुरु जी से साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कम्पोजिट विद्यालय सलेमपुर देवलास मऊ का बताया जा रहा है। फिलहाल गुरु जी की ये शैली सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी के साथ शिक्षकों को प्रेरणा दे रही है कि बच्चे अगर पढ़ाई से जी चुराते हैं तो उनका मन पढ़ाई में कैसे लगाया जाए और स्कूल तक कैसे लाया जाए। रोचक अंजाद होगा तो बच्चे एक भी दिन स्कूल मिस नहीं करेंगे।

यहां देखें वीडियो