Four cheetah cubs born in India: दशकों बाद भारत में पैदा हुए चार चीता शावक, देखें नन्हें-मुन्ने शावकों का वायरल वीडियो

March 29, 2023 by No Comments

Share News

Four cheetah cubs born in India after decades: वन्य जीवों के प्रति प्रेम रखने वालों के लिए यह खुशी की खबर है कि चार चीता शावको ने भारत में दशकों बाद जन्म लिया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीता सियाया से पैदा हुए चार चीता शावकों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. बता दें कि इस मादा चीता को सितम्बर 2022 में मध्या प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया गया था. यह नामीबिया से यहां आई थी.

वीडियो ग्रैब

IFS अधिकारी परवीन कस्वान ने शावकों की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर करते हुए जानकारी दी कि है कि आप दशकों के बाद भारत में पैदा हुआ पहले चीता शावकों को देख रहे हैं. सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है. बता दें कि 1952 में भारत में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था. (फोटो-पिक्साबे)

यहां देखें वीडियो