France Plane Crash: फ्रांस विमान हादसे में 11 की मौत…पहली बार करने जा रहे थे स्काईडाइविंग-Video

June 28, 2026 by No Comments

Share News

France Plane Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रविवार को पूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर के पास एक बड़े विमान हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. सभी लोग स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे. नैंसी के पास ये बड़ा विमान हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर इस खतरनाक हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है. (France Plane Crash)

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं तत्काल पहुंची हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. फ्रांसीसी दैनिक एल’एस्ट रिपब्लिकैं की खबर के मुताबिक, विमान दुर्घटना के समय स्काईडाइवर्स को ले जा रहा था. ये लोग पहली बार स्काइडाविंग का मजा लेने जा रहे थे. विमान में सवार अधिकांश लोग नैंसी में काम करने वाला नर्स स्टाफ था. हादसे की जानकारी मिलते ही ऑर्डर ऑफ इंडिपेंडेंट नर्सेज की म्यूरथ-ए-मोसेल शाखा के अध्यक्ष थियरी पेशे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

फिलहाल अभी हादसे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है. जांच जारी है.

तो वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय प्रशासन ने जानकारी दी है कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान पैराशूटिंग सिखाने वाले एक स्कूल का था और इस हादसे में पायलट के साथ ही सभी 10 यात्री जिसमें पांच छात्र और पांच टीचर थे, की मौत हो गई है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Plane Crash: सब कुछ जल कर हुआ राख लेकिन भगवद् गीता का एक-एक पेज सलामत…अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुआ चमत्कार-Video