Ganesh Chaturthi 2025: देश भर में गणेशोत्सव की धूम…अगर गलती से देख लें चांद; तो करें ये उपाय-Video

August 27, 2025 by No Comments

Share News

Ganesh Chaturthi 2025: आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी यानी गणेशोत्सव मनाया जा रहा है. मुम्बई का महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण यहां पर एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है. लाल बाग के राजा को विशेष रूप से सजाया गया है.

सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं तो वहीं फिल्मी सितारों से लेकर नेता-मंत्री भी घर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हुए दिख रहे हैं. तो वहीं मंदिरों में भी पूजा की जा रही है. चारो तरफ उत्सव की अनोखी झलक दिखाई दे रही है. कहीं ढोल-नगाड़े तो कहीं पटाखों की धूम है. तो वहीं इस खास मौके पर ज्योतिषाचार्य रात में चांद न देखने की सलाह भी देते हैं. माना जाता है कि चतुर्थी पर चांद देख लेने से मिथ्या आरोप लगता है. इसको लेकर एक कथा भी प्रचलित है. 

कथा

दरअसल एक कथा के अनुसार, एक बार चंद्रमा ने भगवान गणेश का मजाक उड़ाया था। इस वजह से गणेश जी ने उनको श्राप दिया था कि जो भी गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा को देखेगा, उस पर मिथ्या दोष यानी झूठा आरोप लग जाएगा। इसलिए गणेश चतुर्थी पर चांद न देखने की परम्परा सदियों से चली आ रही है. यही वजह है कि आज के दिन यानी भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर चांद नहीं देखने के लिए कहा गया है.

उपाय-एक

ज्योतिषाचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि अगर आप भूलवश गणेश चतुर्थी पर रात में चांद देख लेते हैं तो दोष लगने की चिंताकरें. इससे बचने के लिए गणेश जी के निमित्त व्रत रखें और उन्हें 5 प्रकार के फल अर्पित करेंइसके अलावा जरूरतमंदों और गरीबों में अपनी क्षमता के अनुसार, फल या सोने-चांदी आदि का दान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से गणपति बप्पा खुश होते हैं और आप मिथ्या कलंक के आरोप से बच जाते हैं.

उपाय-दो

मान्यता है कि अगर भूल से गणेश चतुर्थी पर कोई चांद देख ले तो मिथ्या आरोप से बचने के लिए भगवान श्रीकृष्ण और जाम्बवंत जी से जुड़ी कथा सुननी चाहिएसाथ ही चंद्रदर्शन के दोष से बचने के लिए इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं

सिंह: प्रसेनमवधीत्सिंहो जाम्बवता हत:।

सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकर:॥

उपाय-तीन

गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करने के दोष से बचने के लिए 27 बुधवार तक गणेश मंदिर जाएं और गणेश जी की पूजा-अर्चना करेंइस दौरान गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करेंइससे भी कलंक से रक्षा होती है

उपाय-चार

अगर चतुर्थी पर चांद देख लिया है तो जरा भी परेशानहों, इससे बचने के लिए अष्टमी तिथि के दिन गणेश जी के 12 नामों का जप करें

गणेशजी के 12 नाम

1- वक्रतुंड

2- एकदंत

3- कृष्णपिंगाक्ष

4- गजवक्त्र

5- लंबोदर

6- विकट

7- विघ्नराजेन्द्र

8- धूम्रवर्ण

9- भालचंद्र

10-विनायक

11- गणपति

12- गजानन

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओंधर्म शास्त्रों पर आधारित हैहम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देतेपाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लेंKhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-प्रेमानंद महाराज से इसलिए नहीं मिलता उनका परिवार…बड़े भाई ने किया खुलासा; जानें किसकी सलाह पर बने राधारानी के भक्त-Video