Google News: फोन चोरी करने वाला चोर भी अब रो देगा…! गूगल ला रहा ये शानदार फीचर

October 7, 2024 by No Comments

Share News

Google News: भारत में अगर एक बार स्मार्टफोन चोरी हुआ तो समझो दुबारा मिलने के कोई चांस नहीं और अगर उसे ढूंढने की कोशिश की तो इससे बड़ी कोई मुसीबत हो नहीं सकती. हालांकि तमाम टेक्नोलॉजी और सुविधाएं हैं लेकिन आज भी चोरी होने के बाद फोन को खोजना बड़ा ही मुश्किल काम है। तो वहीं अब चोरी हुए फोन के प्रोटेक्शन के लिए Google एक नया फीचर लाने जा रहा है और इसको लेकर घोषणा भी कर दी है.

फिलहाल Google की प्लानिंग आपके Android स्मार्टफोन को पहले से और भी अधिक सुरक्षित करने की है. फिलहाल गूगल के इस फीचर को अमेरिका में Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. हाल ही में लांच इस फीचर को एक स्मार्टफोन पर देखा गया था और पहली बार इसे Mishaal Rahman ने Threads पर रिपोर्ट किया था. मालूम हो कि ये नया फीचर “थेफ्ट डिटेक्शन लॉक” है जो फोन के चोरी होने के बाद यह सुनिश्चित करता है कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे और फोन चोर के लिए बेकार हो जाए.

थेफ्ट डिटेक्शन लॉक के साथ ही ये फीचर भी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google फोन चोरी को लेकर तीन प्रमुख फीचर्स को लेकर काम कर रहा है. थेफ्ट डिटेक्शन लॉक के साथ ही ऑफलाइन डिवाइस लॉक और रिमोट लॉक को भी इसमें शामिल किया गया है। नया थेफ्ट डिटेक्शन लॉक फीचर एक मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल करता है जो यह पहचान सकता है कि कब किसी यूजर्स के हाथ से फोन छीना गया और चोर किस तरीके यानी पैदल या गाड़ी में भागने की कोशिश कर रहा है।

जैसे ही इस बार में उसे मालूम होता है Android स्मार्टफोन खुद ब खुद थेफ्ट डिटेक्शन लॉक मोड में चला जाएगा और फिर फोन तुरंत लॉक हो जाएगा. इस तरह से ये फीचर चोर को फोन में मौजूद डाटा तक पहुंचने से रोकने का काम करेगा. तो वहीं इसमें एक और फीचर है जिसे ऑफलाइन डिवाइस लॉक कहा जाता है. यह तब एक्टिव होता है जब चोर फोन को लंबे समय तक इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करने की कोशिश करता है। इस तरह से रिमोट लॉक फीचर स्मार्टफोन यूजर्स को Find My Device मैनेजर एप या वेब के माध्यम से अपने चोरी हुए डिवाइस को दूर से लॉक करने की पूरी सुविधा उपलब्ध कराता है. (सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें-Video: कुछ यूं फटी धरती कि पलक झपकते समा गया पूरा ट्रक…कांग्रेस ने ली चुटकी; चौंका देने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल