Video: कुछ यूं फटी धरती कि पलक झपकते समा गया पूरा ट्रक…कांग्रेस ने ली चुटकी; चौंका देने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल
Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पलक झपकते ही एक नगर निगम का ट्रक पूरा का पूरा गढ्ढे में समा जाता है और लोग कुछ समझ ही नहीं पाते हैं. ये वीडियो महाराष्ट्र के पुणे शहर से सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर पेठ इलाके में एक ट्रक उल्टा होकर गड्ढे में इस तरह गिरा कि लोग देखते ही रह गए और कुछ कर भी नहीं सके. यह घटना शुक्रवार को हुई और इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे में सिटी पोस्ट ऑफिस बेलबाग चौक के पास स्थित है। इस क्षेत्र में सीवेज चैनलों की शिकायतों के कारण नगर निगम संबंधित चैनलों की मरम्मत के लिए काम शुरू किया है.
“मेरी ब्रा उतारी…फिर…” आर्मी ऑफिसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में हुई बर्बरता, रोते-रोते सुनाई आपबीती, डरा देने वाला Video वायरल….ये खबर भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 4:45 बजे नगर निगम के सीवरेज सिस्टम की मरम्मत के लिए ठेकेदार का ट्रक और कर्मचारी सिटी पोस्ट ऑफिस पहुंचे थे. कर्मचारी चैंबर में काम करने लगा। इसी दौरान ट्रक जिस जगह पर खड़ा था, वहां की जमीन अचानक धंस गई और कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही पूरा का पूरा ट्रक पिछले हिस्से से जमीन में समा गया. ट्रक के केबिन वाला हिस्सा ऊपर की ओर था और शेष पूरा हिस्सी जमीन में धंस गया. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है कि ड्राइवर तुरंत ट्रक से कूद गया था इसलिए किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन 25 फीट नीचे गढ्ढे में समाए ट्रक को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक को निकाला गया तो वहीं इस पूरी घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार की चुटकी लेते हुए लिखा है “ये सच में हुआ?”