Govinda: किस वजह से बेहोश हुए गोविंदा…? डिस्चार्ज होने के बाद खुद ही दी जानकारी; फिल्म “दुनियादारी” से करेंगे धमाकेदार वापसी-Video

November 12, 2025 by No Comments

Share News

Govinda News: हिंदी फिल्मों के हीरो नंबर वन गोविंदा की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 11 नवंबर की रात यानी मंगलवार/बुधवार की रात वह अपने ही घर में बेहोश होकर गिर पड़े थे.

इस पर उनको तुरंत मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन शाम होते-होते उनकी हालत में सुधार हुआ और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और बेहोश होने की वजह भी बताई.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोविंदा बता रहे हैं कि शायद उन्होंने ज्यादा एक्सरसाइज कर ली थी. इस वजह से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. कुछ और न हो इसलिए एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो गए थे.

इसी के साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म दुनियादारी को लेकर बताया कि फिल्म अच्छी है और समाज को ये बताती है कि दुनियादारी कैसी है. बता दें कि गोविंदा की उम्र 61 साल से अधिक है और वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं.

फिलहाल गोविंदा के ठीक हो कर घर लौटने पर उनके फैन्स काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनको शुभकामना दी जा रही है.

ये भी पढ़ें-गोविंदा की पत्नी सुनीता ने पंडित जी को कहा चोर और…मचा बवाल तो अभिनेता ने मांगी माफी-Video