iPhone 18 Pro खरीदने के लिए लगी लम्बी लाइन…ये फेमस अभिनेता भी पहुंचे Apple स्टोर-Video
Apple iPhone 18 Pro: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दिख रहा है कि लोग Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने के लिए लाइन में लगे हुए हैं. दरअसल दोनों नए Pro मॉडल की भारत में पहली सेल 18 सितंबर से शुरू हो गई है. फोन खरीदने की होड़ इस कदर लोगों में देखने को मिली कि बड़ी संख्या में लोग Apple स्टोर के बाहर रात से ही कतार में लगे हुए दिखाई दिए.
हालांकि ग्राहकों को सुविधा भी दी गई है. दरअसल इन दोनों iPhone को Apple के ऑनलाइन स्टोर के साथ देश के छह रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं बावजूद इसके इस फोन को लेकर लोगों में इतना उत्साह दिखा कि लोग ऑनलाइन खरीदे के बजाए, लाइन में लगकर फोन खरीदा. लॉन्च के दिन फिजिकल Apple स्टोर्स सुबह 8 बजे खुलें थे और रात 10 बजे तक ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे. मालूम हो कि पहली सेल के साथ ऑफर्स के साथ ही डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं.
CUSTOMER : “Yayy, I’ve got the first iphone. I’m really excited.
My goal was to get the first one.
I had been waiting here for about 10 to 12 hours for this 😳
Finally, the first phone is in my hands. I’m absolutely THRILLED about it”
pic.twitter.com/Y92EbZn66T— News Algebra (@NewsAlgebraIND) September 18, 2026
मालूम हो कि Apple के भारत में जो स्टोर्स हैं, वहां से ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीद सकते हैं. नई दिल्ली के साकेत, पुणे के कोरेगांव पार्क, नोएडा, मुंबई के BKC और बोरीवली और बेंगलुरु के हेब्बाल में एप्पल के स्टोर्स हैं, यहां से ग्राहक फोन खरीद सकते हैं.
अभिनेता विक्की कौशल भी स्टोर पहुंचे
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का क्रेज इसी से देखा जा सकता है कि इसे खरीदने के लिए मुंबई के Apple BKC स्टोर पर पहले दिन अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी पहुंचे, जिससे ग्राहकों के बीच लॉन्च का उत्साह और बढ़ गया. तो वहीं विक्की कौशल ने अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया.
Mumbai, Maharashtra: Actor Vicky Kaushal arrives at the Apple Store in Bandra-Kurla Complex (BKC) as sales of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max begin in India pic.twitter.com/ggn4kxj348
— IANS (@ians_india) September 18, 2026
ये भी पढ़ें-लव जिहाद मामला…युवती को कार से टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी…Video