Haryana News: दिन दहाड़े महिला के अपहरण की कोशिश, वायरल हुआ हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज

January 1, 2023 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो शख्स एक सड़क के किनारे टहल रहे हैं। इसी बीच एक महिला आती है और गाड़ी में बैठती है, तभी टहल रहे दोनों शख्स भाग कर उसकी गाड़ी में सवार हो जाते हैं और फिर एक अन्य शख्स भी आ जाता है। लेकिन फिर सभी कार से निकल कर भाग जाते हैं।

यह सीसीटीवी फुटेज हरियाणा के यमुना नगर का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि शनिवार को कुछ लोगों ने महिला को कथित तौर पर अपहरण करने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सके और फिर मौके से भाग निकले। जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने यमुनानगर के डीएसपी कमलदीप सिंह की ओर से रिपोर्ट जारी की है कि जब महिला जिम से लौट कर अपनी गाड़ी के करीब पहुंची। तभी चार लोगों ने उसका अपहरण करने की कोशशि की। महिला के कार में बैठते ही तीन शख्स भी उसकी कार में बैठ जाते हैं और फिर निकल कर भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि वे निकल कर भाग क्यों जाते हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।

इस लिंक पर जाकर देखें वीडियो