Video: बढ़ते गैस सिलेंडर के दाम पर युवकों ने अनोखी तरह से जताया विरोध, गाना गाकर कहा, “कहां खो गई हैं स्मृति ईरानी, आओ तुमको सिलेंडर पुकारे…,कहां सो रही हैं पांव पसारे…”, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम पर अनोखी तरह से विरोध जता रहे हैं। एक प्लास्टिक के टब को तबले की तरह बजा रहा है तो दूसरा गाना गा रहा है।
दोनों एक चारपाई पर बैठे हुए हैं और पूरे सुर-लय और ताल के साथ गाना गा रहे हैं और स्मृति ईरानी का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम पर स्मृति ईरानी ने जमकर बवाल काटा था और आज जब वह भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं और सिलेंडर के दाम बढ़कर एक हजार के ऊपर चले गए हैं, तो वह कुछ नहीं बोल रही हैं।
इस पर लोग स्मृति ईरानी को वो दिन याद दिला रहे हैं जब वह महंगाई पर विरोध करती थीं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर लोकप्रिय हो रहा है और 335 हजार बार से अधिक बार देखा जा चुका है।…तो आप भी देखिए। बता दें कि ईरानी पहले टीवी कलाकार थीं और अब केंद्र सरकार के अंतर्गत कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो