Video:मरा समझकर रोक दी पेंशन, 102 साल के बुजुर्ग बैंड-बाजा-बारात लेकर पहुंच गए सरकारी दफ्तर, कहा “दुलीचंद जिंदा है “, वायरल हुआ वीडियो

September 11, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग शख्स दुल्हे वाली बग्घी पर बैठे हैं और जमकर बैंड-बाजा बज रहा है। लोग ठीक उसी तरह नाच रहे हैं, जैसे एक दूल्हे की बारात में नाचा जाता है तो वहीं बुजुर्ग शख्स भी दूल्हे की तरह ही सज-धज कर बग्घी पर बैठे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा के रोहतक का है और जो बुजुर्ग शख्स हैं, उनका नाम दुलीचंद है। उनका दावा है कि उनकी उम्र 102 साल की है। वीडियो वायरल करने वाले ट्विटर यूजर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हरियाणा के रोहतक में सरकार ने मृत समझ कर एक शख़्स की पेंशन रोक दी। इस पर खुद को ज़िंदा दिखाने के लिए 102 साल के दुलीचंद बारात लेकर ही पहुंच गए सरकारी दफ़्तर। अर्थात खुद को जिंदा साबित करने के लिए दुलीचंद बैंड बाजा बारात के साथ सरकारी दफ्तर पहुंचे। इसी बीच देखा जा सकता है कि दुलीचंद की बग्घी पर भी लिखा हुआ है कि मैं जिंदा हूं, दुलीचंद जिंदा है। थारा फूफा जिंदा है…आदि-आदि। फिलहाल यह वीडियो लोग जमकर वायरल कर रहे हैं और सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो