“गंवार हो तभी बार्डर पे भेज दिए गए हो…” HDFC Bank की महिला कर्मचारी ने फौजी से किया अभद्र व्यवहार; ऑडियो सुन आप भी भर जाएंगे क्रोध से

September 19, 2025 by No Comments

Share News

HDFC Bank Mumbai Anuradha Verma  Audio Viral: सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा है कि ये ऑडियो मुंबई की एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी (HDFC Bank) का है. इस ऑडियो (Audio) में वह एक फौजी को जमकर गालियां देती जा रही है और रुकने का नाम भी नहीं ले रही है तो दूसरी ओर से जवान कर्मचारी को मैडम कहते हुए ये भी बता रहे हैं कि वह रिकॉर्ड कर रहे हैं तो भी महिला कर्मचारी अभद्र भाषा में बात करने से नहीं रुकती और कह रही है कि रिकॉर्ड कर लो और जहां भेजना हो भेज दो.

वायरल ऑडियो में महिला कर्मचारी ने जवान के साथ बदमीजी करने की सारी सीमाएं पार कर दी. वह कह रही है कि गवाँर हो तभी बॉर्डर पे भेज दिए गए हो. तभी तुम्हारे बच्चे विकलांग पैदा होते हैं और बॉर्डर पे शहीद हो जाते हैं. भेज तुझे जहाँ भेजनी हो रिकॉर्डिं.सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में महिला कर्मचारी का नाम अनुराधा वर्मा बताया जा रहा है.

जवान कहते हैं कि जब आपसे 15 लाख 75 हजार लोन लिया तो फिर 16 लाख क्यों वापस लिया जा रहा है. इस पर वह ये भी कहती है कि उसके घर में भी सेना में लोग हैं. वह कहती है कि अगर तुम्हारे पास इतना ही पैसा होता तो तुम लोन नहीं लेते. इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स में महिला कर्मचारी को लेकर रोष बढ़ गया है. यूजर्स @HDFC_Bank से महिला कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

कर्मचारी अनुराधा वर्मा ने लोन रिकवरी के लिए सेना के एक जवान के पास फोन किया था. इस दौरान सेना के जवान ने ज्यादा ब्याज पर सवाल उठाया तो वह उनके ऊपर भड़क गई और फिर बदमीजी की सारी हदें पार कर दी. एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि जिस सेना के जवानों की वजह से हम सुरक्षित हैं और अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं, उनको ही इस महिला कर्मचारी ने इतनी भद्दी बातें कही जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती. महिला कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

बैंक ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर इस ऑडियो के वायरल होने के बाद एचडीएफसी बैंक ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर एक स्पष्टीकरण जारी किया है और महिला कर्मचारी को एचडीएफसी की कर्मचारी होने से साफ इंकार कर दिया है. इसी के साथ ही वायरल ऑडियो को अस्वीकारणीय बताया है और कहा है कि ऑडियो में जिस महिला की आवाज सुनाई दे रही है वह महिला एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी नहीं है. बैंक द्वारा जारी इस स्पष्टीकरण के बाद ये चिंताजनक बात है कि कोई महिला खुद को एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी बताते हुए एक जवान पर अभद्र टिप्पणी करती जा रही है. बैंक ने अपने स्पष्टीकरण में ये बात तो लिखी कि सम्बंधित महिला उनकी कर्मचारी नहीं है लेकिन बैंक का नाम लेकर उसे बदनाम करने के एवज में बैंक महिला के खिलाफ क्या एक्शन लेगा, इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं दी.

ये भी पढ़ें-Apple iPhone 17 खरीदने के लिए एप्पल स्टोर के बाहर लगी लम्बी लाइन…लात-घूंसे भी खूब चले-Video