Apple iPhone 17 खरीदने के लिए एप्पल स्टोर के बाहर लगी लम्बी लाइन…लात-घूंसे भी खूब चले-Video
Apple iPhone 17: मार्केट में आने से पहले ही भारत के युवाओं के बीच apple iPhone 17 सीरीज ने इस तरह से जगह बना ली कि 9 सितंबर को लॉन्च होते ही इसे खरीदने के लिए स्टोर पर लम्बी-लम्बी लाइन लग गई. यही नहीं पहले लेने के चक्कर में जमकर लात-घूसे भी चल गए.
मजे की बात तो ये है कि इसे खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बीती रात से एप्पल स्टोर के बाहर जमा होने लगे थे. लोगों के बीच नई सीरीज को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि मुंबई के बीकेसी स्थित ऐप्पल स्टोर के बाहर आईफोन लेने के लिए भारी भीड़ जमा थी. इसी बीच कुछ लोगों की आपस में हाथापाई हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई.
ये ना कोई भर्ती की भीड़ है ना मंदिर के लिये दर्शन की
ये भीड़ है सबसे महँगा आईफ़ोन 17 ख़रीदने वालो की
भारत को ग़रीब और डेड इकॉनोमी कहने वालो देख लो
कांग्रेस राज में ऐसी क़तारे सिलेंडर लेने लगती थी
आज मोदी राज में एप्पल फ़ोन ख़रीदने लगती है
मेरा देश बदल रहा है – नमो नमः pic.twitter.com/I6Hgoyf3uE
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) September 19, 2025
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ऐप्पल स्टोर के बाहर भीड़ में कुछ लोग मारपीट शुरू कर देते हैं लेकिन जल्द ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करते हैं. बता दें कि मुंबई की तरह दिल्ली स्थित ऐप्पल स्टोर के बाहर भी लंबी लाइन लगी हुई थी. लोग नया आईफोन लेने के लिए बीती रात से लाइन में लगना शुरू हो गए थे.
बड़ी बात तो ये है कि लोग पितृ पक्ष में भी एप्पल की इस सीरीज को खरीदने के लिए खूब उमड़ रहे हैं. दरअसल हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दौरान किसी भी नई चीज को न खरीदने की सलाह दी गई है क्योंकि ये दिन पितरों की पूजा के लिए होत हैं. 21 सितम्बर को पितृपक्ष समाप्त होने वाला है लेकिन भारतीय युवा इस फोन को खरीदने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
VIDEO | iPhone 17 series launch: A scuffle broke out among a few people amid the rush outside the Apple Store at BKC Jio Centre, Mumbai, prompting security personnel to intervene.
Large crowds had gathered as people waited eagerly for the iPhone 17 pre-booking.#iPhone17… pic.twitter.com/cskTiCB7yi
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2025
कई युवाओं का कहना है कि खरीद तो लिया है लेकिन यूज करना नवरात्रि से शुरू करूंगा. एक युवा कहता है कि पितृ पक्ष में नई चीज नहीं खरीदनी चाहिए , यह मिथक है. पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं. उनका आशीर्वाद न होता तो मैं पांच लाख रुपए खर्च कर तीन फोन खरीद ही नहीं पाता. वह इस परम्परा को गलत बताते हैं और कहते हैं कि अगर नई चीज खरीदते हैं तो उसमें भी पितरों को खुशी होती है.
तो वहीं एक अन्य युवा कहते हैं कि मोबाइल खरीद सकते हैं, लेकिन गाड़ी जैसी बड़ी चीज या फिर मांगलिक कार्य के लिए को शुभ चीज खरीदने से बचना चाहिए. हालांकि सोशल मीडिया पर इन युवाओं के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अक्सर भारत को गरीब देश कहते हुए लोग दिख जाते हैं, उनको आंख खोलकर ये वीडियो देख लेना चाहिए.
तो वहीं सोशल मीडिया यूजर Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) ने भी फोन को खरीदने की लम्बी लाइन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है, “ये ना कोई भर्ती की भीड़ है ना मंदिर के लिये दर्शन की, ये भीड़ है सबसे महँगा आईफ़ोन 17 ख़रीदने वालो की, भारत को ग़रीब और डेड इकॉनोमी कहने वालो देख लो, कांग्रेस राज में ऐसी क़तारे सिलेंडर लेने लगती थी, आज मोदी राज में एप्पल फ़ोन ख़रीदने लगती है, मेरा देश बदल रहा है – नमो नमः. “