अमरूद तोड़ने पर बच्ची को बांध दिया जंजीरों से…रिटायर्ट फौजी की शर्मनाक हरकत पर पुलिस का कड़ा एक्शन-Video

April 6, 2026 by No Comments

Share News

Shimla Una Viral Video: हिमाचल प्रदेश के शिमला से रूह को कंपा देने वाली घटना सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची जंजीरों से बंधी हुई है और बचाने की गुहार लगा रही है. तो वहीं एक शख्स कह रहा है कि उसने हमारे अमरूद चुराए. इस वीडियो को जिसने भी सोशल मीडिया पर देखा शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगा.

दरअसल अमरूद चुराने के आरोप में एक रिटायर्ड फौजी ने करीब 7-8 साल की बच्ची को सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिया गया. इसका वीडियो एक व्यक्ति ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) और 127 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ऊना के एसपी सचिन हीरामठ ने इस मामले को अमानवीय और गैरकानूनी कृत्य बताया है.

बता दें कि वीडियो बनाने वाले शख्स से बच्ची रोते हुए बार-बार कह रही है कि “अंकल बचा लो… अंकल बचा लो” लेकिन आरोपी के ऊपर कोई असर नहीं पड़ता है और वह कहता है कि इसने हमारे अमरूद चुराए हैं. इस पर एक स्थानीय व्यक्ति जिनकी पहचान मर्चेंट नेवी के कैप्टन रोहित जसवाल के रूप में हुई है. उन्होंने बच्ची की चीखें सुनकर मामले में हस्तक्षेप किया और उसे छुड़ाने के बाद वीडियो चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस को सौंप दिया.

वीडियो के मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ बच्चों के खिलाफ क्रूरता, गलत तरीके से कैद करने और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि आरोपी ने वीडियो वायरल होने के बाद माफी भी मांगी है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है.

फिलहाल बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया और उसके बयान दर्ज किए गए.

महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने भी वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया है. आयोग की चेयरमैन विद्या नेगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि घटना ऊना जिले बहडाला गांव की है. यहां एक प्रवासी मजदूर परिवार रहता है और उनके परिवार की एक बच्ची ने आरोपी के बगीचे से कुछ अमरूद तोड़ लिए थे जिससे गुस्साए रिटायर्ड फौजी ने 7-8 साल की मासूम बच्ची को घर की सीढ़ियों की रेलिंग से रस्सी/जंजीर से बांध दिया और कथित तौर पर उसे पीटा. फिलहाल ऊना के स्थानीय अस्पताल में बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है और आयोग आरोपी के खिलाफ इस अमानवीय कृत्य के लिए नोटिस जारी करेगा.

ये भी पढ़ें-UP News: सुहागरात पर दुल्हन का खूनी खेल…दूल्हे को पीट-पीटकर किया लहूलुहान