भारत ने तुर्किए के खिलाफ लिया ये बड़ा एक्शन… अब भारतीय हवाई अड्डों पर नहीं काम कर सकेगी सेलेबी, सुरक्षा मंजूरी रद्द
India’s Big Action Against Turkey: भारत लगातार दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में भारत ने एक बार फिर से तुर्किए के खिलाफ कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के बाद अब तुर्किए की कम्पनी ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी भारतीय हवाई अड्डों पर काम नहीं कर पाएगी क्योंकि विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सुरक्षा मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
देश के हित से सम्बंधित ये बड़ी जानकारी एक आधिकारिक आदेश के जरिए दी गई।
जानें क्या कहा गया है आदेश में?
सोशल मीडिया पर विमानन मंत्रालय का आदेश लगातार वायरल हो रहा है. आदेश में कहा गया है कि सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ग्राउंड हैंडलिंग की सुरक्षा मंजूरी 21 नवंबर 2022 को दी गई थी जिसे अब देश की सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।
The Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) revokes security clearance for Turkish airport ground handling company CELEBI with immediate effect: Order pic.twitter.com/bwqYFUz3eH
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2025
जानें किन शहरों में काम करती है सेलेबी?
सेलेबी की वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार तुर्किए की ये कंपनी भारत के 9 बड़े हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग की सेवाएं देती है, जिसमें देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही आर्थिक राजधानी मुम्बई तो शामिल ही है. इसके अलावा कन्नूर, कोच्चि, हैदराबाद, बंगलूरू, अहमदाबाद, गोवा और चेन्नई के भी एयरपोर्ट शामिल हैं.
जानें क्या होता है ग्राउंड हैंडलिंग?
बता दें कि ग्राउंड हैंडलिंग के तहत ये कम्पनी विमान की सफाई के साथ ही यात्रियों के बैग, बोर्डिंग प्रक्रिया और अन्य जरूरी जमीन से जुड़े कार्य करती थी, लेकिन अब इसे सुरक्षा जोन में कोई काम नहीं करने दिया जाएगा.
इसलिए भारत ने उठाया ये बड़ा कदम
बता दें कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था. भारत की लड़ाई जहां आतंकियों के खिलाफ थी तो वहीं पाकिस्तान ने अपने आतंकियों को संरक्षण दिया और भारत की सेना व आम नागरिकों के खिलाफ अपनी सेना उतार दी थी, जिससे सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ. तो वहीं इस दौरान चीन के साथ ही मुस्लिम देश तुर्किये भी पाकिस्तान के समर्थन में खुलकर सामने आ गया था. इसी के साथ ही उसने पाकिस्तान को बड़ी मात्रा में अपने ड्रोन भी भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने को दिए. और तो और तुर्किये ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की सैन्य कार्रवाई की भी निंदा की थी। इसी के बाद से भारत और तुर्किये के संबंधों में एक बार फिर कड़वाहट आ गई है। तो वहीं कल ही जेएनयू ने भी शिक्षा से जुड़ा एक एएनयू रद्द कर दिया है.