India vs South Africa: भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच के मैदान में निकला सांप, वीडिय़ो हुआ वायरल
October 2, 2022
No Comments
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच को उस वक्त रोकना पड़ गया, जब मैदान में सांप निकल आया। 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा था। भारतीय चीम बल्लेबाजी कर रही थी। मैदान पर रोहित शर्मा और केएल राहुल उतरे थे, कि इसी बीच स्टेडियम में सांप आ गया और फिर मैच को खुछ देऱ के लिए रोकना पड़ गया। सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में ये वीडियो वायरल होने लगा। हालांकि कुछ देर बाद ही मैच फिर से शुरू दो गया था।
बता दें, हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए लीजेंड लीग क्रिकेट के दौरान एक क्रिकेटर के रूम में सांप निकल आया था। इसकी भी तस्वीर जमकर वायरल हुई थी। क्रिकेटर लखनऊ के जाने-माने ताज होटल में रुके थे।
यहां देखें वीडियो