Jharkhand News: आफताब से भी ज्यादा दरिंदा निकला दिलदार, लोहा काटने वाली मशीन से किए पत्नी के 50 टुकड़े, 10 दिन पहले ही किया था प्रेम विवाह, जाने हत्या की जड़, कुत्ते खा रहे थे टुकड़े

December 19, 2022 by No Comments

Share News

मामला झारखंड के साहिबगंज जिले से सामने आया है। यहां दरिंदे ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार (17 दिसंबर) को दिलदार अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की पहचान रुबिका पहाड़ी नाम की 22 वर्षीय आदिवासी महिला के रूप में हुई है। ये मामला तब सामने आया जब साहिबगंज के बोरियो संथाली इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे पीड़िता के शरीर के 12 टुकड़े मिले।

बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त शनिवार शाम को सामने आई, जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी (Dildar Ansari) को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस वारदात के सामने आने के बाद पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आखिर दिलदार ने इस घटना को क्यो अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक इसकी वजह बताते हुए एक बार फिर अंसारी के आंख में कोई नमी नहीं देखी गई।

photo credit social media (इसी पॉलिथिन में एकत्र किए गए हैं रुबिका के शरीर के टुकड़े)

जानें क्या थी हत्या की वजह
संथाल के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने मीडिया को जानकारी दी कि रुबिका पहाड़ी दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी, उसकी पहले से ही एक पत्नी थी। यही इस पूरे मामले की विवाद का जड़ था और इसी के चलते उसने रुबिका की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इस पूरे मामले में दिलदार अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़ी (Rubika Pahadi) को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी।

दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह रुबिका से झगड़ने लगा था, क्योंकि उसकी पहली पत्नी को दूसरी पसंद नहीं थी और वह पहली को नहीं छोड़ सकता था। इसलिए कुछ दिन रुबिका के साथ रहने के बाद उसे रास्ते से हटाने की सोच लिया और फिर उसने इलेक्ट्रिक कटर से शव के 50 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर और छानबीन कर रही है। (फोटो-सोशल मीडिया)