Kanpur: एक हफ्ते से कानपुर IIT और NSI के बीच घूम रहा है तेंदुआ, पकड़ने में वन विभाग रहा नाकामयाब, मिले लकड़बग्घे के पैरों के निशान, वायरल हुआ वीडियो, देखें किन-किन क्षेत्रों में देखा गया

November 1, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। करीब हफ्ते से कानपुर आईआईटी और एनएसआई ( नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट) के बीच तेंदुआ घूम रहा है और वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में नाकामयाब रही है। रविवार की रात एक बार फिर इसी इलाके में एक बार फिर से दिखने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम अब कॉम्बिंग के बजाए हाइड आउट से पकडऩे की तैयारी कर रही है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक आईआईटी कानुपर और नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट( एनएसआई) के बीच नारामऊ के जंगलों में तेंदुए को देखा गया है। तस्वीरों व वीडियो के जरिए कई बार तेंदुआ दिख चुका है लेकिन अब तब वन विभाग की गिरफ्त में नहीं आया है। टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है। तेंदुए की दहशत से एनएसआई में छात्राओं को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक हॉस्टल से निकलने पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ सुबह उनके आने जाने के लिए वाहन लगाए गए हैं।

दिखा हवाई पट्टी के पास
बताया जा रहा है कि रविवार की रात को करीब एक बजे के आस पास तेंदुआ आईआईटी की हवाई पट्टी से लेकर पेट्रोल पंप के पास घूमता नजर आया था। इस दौरान कुत्तों ने उसका पीछा भी किया। 9 इंफ्रारेड ट्रैपिंग कैमरों से उस पर नजर रखी जा रही है। वहीं 6 पिंजरे लगाए गए हैं। तो लोग तेंदुए की दहशत से घर में दुबके बैठे हैं। एनएसआई के डायरेक्टर प्रो. नरेंद्र मोहन ने मीडिया को जानकारी दी कि तेंदुआ पकडऩे के लिए कैंपस में 8 हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही कैंपस में जंगलों की कटाई कराई जा रही है।

अब हाइड आउट से पकडऩे की तैयारी
करीब एक हफ्ते से आईआईटी कानपुर के आसपास तेंदुए की दहशत है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग हर कोशिश कर चुका है लेकिन नाकामयाब रहा। वन विभाग ने अब पैदल कॉम्बिंग की जगह हाइड आउट बनाया है। जहां पूरी रात घात लगाकर तेंदुए का इंतजार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ इस एरिया में बार बार आ रहा है। हालांकि एक ओर ये भी जानकारी सामने आ रही है कि वन विभाग को एनएसआई व आसपास लकड़बग्घा होने के भी प्रमाण मिले हैं। इसमें शनिवार रात सड़क पर मिट्टी बिछाई गई थी, उसमें दावा किया गया है कि लकड़बग्घे के भी पैरों के निशान मिले।

खींच ले गया कुत्ते को
जानकारी सामने आई है कि रविवार शाम सवा छह बजे तेंदुआ पेम गांव के पास पहुंचा और एक कुत्ते पर हमला कर उसे जंगल की ओर खींच ले गया है। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी, तब यूपी 112 व वन विभाग की टीम पहुंची। इस पूरे मामले को लेकर डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि पेम, बैरी, अकबरपुर, होरा कछार आदि गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ड्रोन कैमरों की मदद से भी तेंदुए की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।

यहां देखें वीडियो