श्मशान में शिवार्चन: अनूठी पहल, सावन के पहले रविवार को किन्नर बहनों ने विधि-विधान से कराई भोलेबाबा की पूजा, देखें वीडियो
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में युग दधीचि देहदान संस्थान की अनूठी पहल के तहत सावन के पहले रविवार को भैरोघाट, सिविल लाइंस मे किन्नर समाज के साथ शिवार्चन कराया गया। यह अनुष्ठान राष्ट्र विरोधी तत्वो व देव शक्ति के चित्रों पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ महाविनाश की कामना के साथ किया गया।
शिवार्चन करने के मुख्य यजमान सुधीर महाना ने मुख्य पूजन करते हुये शिव स्रोत का पाठ किया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय अघ्यक्ष राजीव महाना ने भी पाठ किया। किन्नर समाज की ओर से समाजसेविका काजल किरण ने अपने सहयोगियो के साथ दूध, दही, शहद, हल्दी, कुमकुम, घी के साथ समर्पित करते हुये शिवार्चन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इसके बाद आरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक मनोज सेंगर ने कहा कि मां काली पर अभद्र चित्रण पर महाविनाश की कामना कर किन्नर समाज के साथ मिलकर खुशहाल जीवन की कल्पना की गई। इसमे प्रमुख रूप से पंडित शेष नारायण त्रिवेदी, शरद प्रकाश अग्रवाल, मनोज सेगर, पार्षद महेंद्र पाण्डेय, माधवी सेंगर, सोनिया,नीतू सोनी आदि लोग मौजूद रहे।