KANPUR:बनारसी मिष्ठान भंडार के पोते केशव अग्रवाल को हर्ष फायरिंग मामले में किया गया गिरफ्तार, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस, रिवाल्वर निकली कर्मचारी के नाम, दोनों रखे गए लॉकअप में, देखें वीडियो

June 23, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले के जाने-माने बनारसी मिष्ठान भंडार के घर में पोते केशव अग्रवाल के आने के स्वागत में सड़क पर की गई हर्ष फायरिंग चारो तरफ चर्चा का विषय बन गई है। इस मामले में सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने एक्शन ले लिया है। बुधवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था और गुरुवार को पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले केशव अग्रवार को गिरफ्तार कर थाने ले आई और लॉकअप में बंद कर दिया। पुलिस द्वारा सूचना मिली है कि रिवाल्वर राहुल सिंह का था, जो कि बनारसी मिष्ठान भंडार वाले के यहां बतौर कर्मचारी कार्यरत है।

AKTU:ट्रेनिंग-इंटर्नशिप के लिए 51 का हुआ चयन, नैनो टेक्नॉलॉजी से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक इंजीनियरिंग के उभरते नए क्षेत्रों की दी जाएगी जानकारी, 27 जून से शुरू होगा प्रशिक्षण

GUJARAT:अमूल के प्रबंध निदेशक की पलटी कार, दोपहिया वाहन वाले को बचाने में हुआ हादसा, गर्दन में लगी चोट, देखें अमूल का कहां लगा रहा है नया प्लांट

UP:हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में नपेंगे यूपीसीडा आरएम गाजियाबाद, पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बढ़ेगा औद्योगिक विकास का दायरा, आगरा में लगेगा 2 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, काटे जाएंगे पेड़, 15 हजार को मिलेगा रोजगार

बता दें कि हर्ष फायरिंग की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही कानपुर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। इस खबर को सबसे पहले खबरस्टिंग (khabarsting.com) ने ब्रेक किया था। इसके बाद कानपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए केशव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। केशव मंगलवार की देर रात अपने स्वरूप नगर स्थित घर पर विदेश से लौटे थे। उनके आने की खुशी में बैंड-बाजे के साथ स्वरूप नगर में स्वागत किया गया। इसी दौरान केशव ने हर्ष फायरिग भी की थी।

KANPUR:हर्ष फायरिंग मामले में बनारसी मिष्ठान भंडार के विदेश से लौटे पोते केशव अग्रवाल पर दर्ज हुआ मुकदमा, शस्त्र लाइसेंस होगा निलम्बित, देखें वीडियो

KANPUR:कानपुर में हुई हर्ष फायरिंग के वीडियो को फेसबुक से किया गया डिलीट, बनारसी मिष्ठान भंडार के पोते के विदेश से लौटने की खुशी में हर्ष फायरिंग के जश्न को किया गया था फेसबुक पर लाइव, देखें वीडियो

KANPUR:कानपुर में हुई हर्ष फायरिंग, बनारसी मिष्ठान भंडार के पोते लौटे विदेश से और हर्ष फायरिग के साथ किया गया उनका स्वागत, देखें वीडियो

इस जश्न का लाइव फेसबुक पर राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया था। हालांकि बाद में वीडियो डिलीट कर दिया गया था, लेकिन उससे पहले ही वीडियो डिलीट कर दिया गया। फिलहाल गुरुवार को इस सम्बंध में एसीपी वृजनारायण सिंह ने बताया कि केशव अग्रवाल के खिलाफ हर्ष फायरिंग मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को उनको गिरफ्तार कर थाने लाया गया और इस दौरान केशव को और राहुल सिंह को लॉकअप में रखा गया और फिर कुछ घंटे बाद निजी मुचलके में उनको छोड़ दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने यह भी बताया कि रिवाल्वर कर्मचारी राहुल सिंह के नाम है, जो कि केशव के यहां कर्मचारी है, इस तरह से दोनों ही इस अपराध में शामिल माने जाएंगे। फिलहाल लाइसेंस निलम्बन के लिए भी संस्तुति कर दी गई है। बता दें कि बनारसी मिष्ठान भंडार वाले के बड़े बेटे हैं जीवन राम अग्रवाल, इनके ही बड़े बेटे हैं राजीव अग्रवाल, इनका ही बेटा केशव अग्रवाल बाहर कहीं विदेश से मंगलवार की देर रात लौटा था।