Kanya Pujan: कन्या पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां…उपहार में न दें ये चीजें

September 30, 2025 by No Comments

Share News

Kanya Pujan: सनातन धर्म का सबसे पवित्र व पावन व्रत-त्योहार सम्पन्न होने की ओर बढ़ रहा है. आज अष्टमी की पूजा की गई तो कल नवमी की पूजा के साथ घर-घर से लेकर मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा. इसी के साथ ही नवरात्रि का पर्व यानी मां दुर्गा अगले 6 महीने के लिए विदा हो जाएंगी.

हालांकि तमाम लोग अष्टमी या फिर नवरात्रि की किसी भी तिथि पर कन्‍या पूजन करते हैं लेकिन अधिक संख्या में लोग नवमी को ही हवन-पूजन और कन्या भोज के साथ मां दुर्गा को विदा करते हैं.

मान्यता है कि अगर नवरात्रि के दिनों में कन्या पूजन न किया जाए तो व्रत को पूरा नहीं माना जाता. सनातन धर्म में 2 साल से 9 साल तक की कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है और इसी कारण नवरात्रि के समापन पर कन्‍याओं की पूजा करने की परम्परा सदियों से चलती आ रही है. तो वहीं आचार्य सुशील कुमार शास्त्री बताते हैं कि कन्या पूजन के दौरान बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. अगर जरा सी भी गलती हो गई तो पूरी पूजा व्यर्थ चली जाती है.

कन्या पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

कन्या पूजन के लिए पूरे सम्मान के साथ कन्याओं को अपने घर पर आमंत्रित करना चाहिए और फिर उनके पैर धो कर साफ आसन पर बैठाना चाहिए. इस दौरान ध्यान रखें कि कन्याओं से गुस्से में या ऊंची आवाज में बात न करें. क्योंकि वे माता का स्वरूप मानी गई हैं. कन्याओं का अपमान न करें.

कन्याओं को किसी भी तरह की अशुभ चीजें जैसे नुकीली चीज या काले रंग की चीजें या टूटी-फूटी या फिर इस्‍तेमाल की गई चीजें उपहार में न दें. मान्यता है कि ऐसा करने से देवी अप्रसन्न हो जाती हैं.

धार्मिक मान्यता की मानें तो पीरियड (माहवारी) में कन्या पूजन नहीं करना चाहिए. अगर किसी व्रती महिला के साथ ऐसी कोई भी स्थिति बनती है तो उसे इस पूजन से दूर रहना चाहिए. घर के किसी अन्य सदस्य से कन्या पूजन करवा सकती हैं.

कन्याओं के लिए जिस जगह पर भोजन बनाएं, वो जगह पूरी तरह से साफ-सुथरी होनी चाहिए और भोजन पूर्ण सात्विक होना चाहिए. कन्या पूजन के लिए बने भोजन में लहसुन और प्याज आदि का इस्तेमाल भूल कर भी न करें. कन्याओं को हलवा, पूरी और चने खिलाने चाहिए लेकिन इस दौरान आप अपनी श्रद्धा के अनुसार और भी जो भी खिलाना चाहें खिला सकते हैं.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Kanya Pujan: मां दुर्गा के नौ रूपों की बरसेगी कृपा…कन्याओं को दें ये गिफ्ट

Navratri Special: मां दुर्गा को नवरात्र के इस दिन लगाएं शहद और गुड़ का भोग…जानें क्या होगा लाभ?

Kanya Pujan: मां दुर्गा के नौ रूपों की बरसेगी कृपा…कन्याओं को दें ये गिफ्ट