Kashi Vishwanath in Varanasi: इस बार सावन में 10 रुप धरकर भक्तों को दर्शन देंगे बाबा काशी विश्वनाथ, देखें कौन-कौन सा होगा श्रृंगार और कितना खर्च होगा पैसा

June 26, 2023 by No Comments

Share News

Kashi Vishwanath in Varanasi: इस बार अधिमास के चलते दो सावन लग रहे हैं, जिसको देखते हुए अभी से शिव मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है. देश-प्रदेश के शिव मंदिरों में भी तैयारी जोरों पर है. 4 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं. इसको देखते हुए भगवान शिव की नगरी काशी में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन चुस्त- दुरुस्त व्यवस्था बनाने में जुटा है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, बाबा इस बार 10 रुपों में भक्तों को दर्शन देंगे.

पूरे सावन भर में ये दस रूप धरेंगे भोले बाबा

अधिमास के कारण श्रावण मास में इस बार 8 सोमवार पड़ रहे हैं. ऐसे में बाबा श्री काशी विश्वनाथ का इस बार मंदिर प्रशासन 10 श्रृंगार कराने जा रहा है. मंदिर प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो-

पहले सोमवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ के चल प्रतिमा का श्रृंगार किया जाएगा.

दूसरे सोमवार को गौरी शंकर (शंकर पार्वती) श्रृंगार किया जाएगा.

तीसरे सोमवार को अमृत वर्षा श्रृंगार किया जाएगा.

चौथे सोमवार को भागीरथी और मासिक पूर्णिमा श्रृंगार किया जाएगा.

पांचवें सोमवार को तपस्यारत पार्वती श्रृंगार किया जाएगा.

छठें सोमवार को शंकर, पार्वती, गणेश श्रृंगार किया जाएगा.

सातवें सोमवार को अर्द्धनारीश्वर श्रृंगार किया जाएगा.

वहीं आठवें व आखिरी सावन के सोमवार को रुद्राक्ष श्रृंगार और वार्षिक झूला श्रृंगार किया जाएगा. वही इन श्रृंगारों में शामिल होने के लिए श्रद्धालु को 20 हजार रुपए का टिकट लेना होगा.