Hindu Belief: जन्म दिवस पर करें ये विशेष उपाय, ग्रहबाधा से मिलेगी मुक्ति, अकाल मृत्यु के भय से बचने को करें ये मंत्र

June 24, 2023 by No Comments

Share News

Hindu Belief: हिंदू धर्म में जन्म दिन को काफी खास माना जाता है और इस दिन की शुरूआत पूजा-पाठ और परम्परागत तरीके से की जाती है. सनातन धर्म में केक काटकर जन्म दिन मनाने की प्रथा नहीं है, लेकिन आधुनिक समय में लोग केक काटने लगे हैं, लेकिन फिर भी पूजा पाठ करने का प्रचलन अभी भी जारी है. इसी क्रम में आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अगर जन्मदिन के दिन की शुरूआत पूजा-पाठ से की जाए तो इसके अलग ही लाभ प्राप्त होते हैं.

जन्मदिन पर करें ये उपाय
आचार्य बताते हैं कि, जन्म दिवस के अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए घी, दूध, शहद और दूर्वा घास के मिश्रण की आहुतियाँ डालते हुए हवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कितने भी दुःख कठिनाइयाँ, मुसीबतें हों या आप ग्रहबाधा से पीड़ित हों, उन सभी का प्रभाव शांत हो जायेगा और आपके जीवन में उत्साह आने लगेगा। अथवा शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ॐ नमः शिवाय। का 108 बार जप करें।

अकाल मृत्यु व घर में होने पर उपाय
जिस घर में मौतें बार-बार हो रहीं हों, वहां शनिवार को “ॐ नमः शिवाय” का जप करें और पीपल को दोनों हाथों से स्पर्श करें 108 बार जप करें तो आयु बढ़ेगी और अकाल मृत्यु आदि नहीं होगी. आयु पूरी होगी. ऐसा 10 शनिवार या 25 शनिवार करें, नहीं तो कम से कम 7 शनिवार तो ज़रूर करें.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)