KBC-14: कौन बनेगा करोड़पति-14 में पहुंचे सहायक अध्यापक ने जैसे ही ऑफर किया ‘ठग्गू के लड्डू’, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन, ‘बंटी-बबली’ की आई याद

August 31, 2022 by No Comments

Share News

कौन बनेगा करोड़पति-14 में कानपुर का छोरा जैसा ही पहुंचां और कनपुरिया स्टाइल में अमिताभ बच्चन को हैलो किया तो पूरा सेट तालियों से गूंज उठा। कानपुर के सहायक अध्यापक अनिल माथुर ने इस मौके पर बच्चन को कानपुर के सबसे फेमस ठग्गू के लड्डू भेंट किया तो बच्चन ने उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

इस मौके पर अनिल ने बिग बी (अमिताभ बच्चन) को लड्डू की विशेषता बताते हुए बताते हुए कहा कि ये कानपुर की विशेष मिठाई है। मैं आपके लिए प्रसिद्ध दुकान ठग्गू के लड्डू के यहां से लाया हूं। अभिषेक बच्चन जब कानपुर में बंटी और बबली की शूटिंग करने के लिए गए थे, तब उन्होंने इस लड्डू का स्वाद चखा था।

बता दें कि अनिल मेहंदी एक्सपर्ट भी हैं। इसलिए उन्होंने बिग बी को अपने मेहंदी के डिजाइन भी दिखाए। इस पर बच्चन ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह अपने इस हुनर को आगे बढ़ाएं, क्योंकि मेहंदी की डिजाइन बनाना आसान काम नहीं है।

इस मौके पर अनिल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा क वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ खुद को खड़ा देखकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मेरी बहुत तमन्ना थी कि मैं कौन बनेगा करोड़पति के सेट तक पहुंचूं और प्रभु ने मेरे इस सपने को सच कर दिया है। मैं कभी भी फास्टेस्ट फिंगर फस्ट राउंड जीतने और हॉट सीट पर आने का अनुभव नहीं भुला पाउंगा।