एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या…रोशनी और तत्सत संस्थाओं का आयोजन-Video

Share News

Khatu Shyam Mandir: रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट एवं तत्सत सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एकादशी के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्री खाटू श्याम के दर्शन एवं भजनों का आनंद लिया।

भजन संध्या में कविता सिंह, जानवी, शिव्या श्रीवास्तव, करण सक्सेना, रूद्र दीक्षित, अनामिका, शिवांगी आदि कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन कोमल मद्देशिया, अभय श्रीवास्तव, अमित कुमार अग्रवाल एवं संजय गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम रूपेश अग्रवाल (मिंटू), महामंत्री श्याम परिवार लखनऊ के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में भक्ति, सेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें-धर्म बड़ा है या संविधान…कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने दिया ये जवाब-Video