जानें कैसे काम करता है लॉरेंस बिश्नोई का गैंग और कैसे करता है रेकी…? गिरफ्तार शॉर्प शूटर ने मीडिया के सामने बाबा सिद्दीकी को लेकर किया ये बड़ा दावा-Video
Lawrence Bishnoi’s Gang: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार चर्चा में बना हुआ है और तमाम सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ ये गैंग वायरल हो रहा है. इसी के साथ ही बिश्नोई समाज भी वायरल हो रहा है. इसी बीच दिल्ली पुलिस और मथुरा की रफाइनरी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर योगेश को मुठभेड़ के बाद गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
इस दौरान शार्प शूटर योगेश ने मीडिया से बात करते हुए खुद को हाशिम बाबा गैंग का बताया, जो लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है. अपने परिवार के बारे में उसने बताया और कहा कि वह बेहद ही गरीब परिवार से है और उसे बेवजह सताया गया और झूठे मुकदमे लगाए गए. इसी के बाद वह अपराध की दुनिया में आ गया। मालूम हो कि मथुरा की रिफाइनरी पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार तड़के लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं।
नादिर शाह हत्याकांड का है शार्प शूटर
गिरफ्तार योगेश कुमार दिल्ली के सनसनीखेज नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य शार्प शूटर भी है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था. फिलहाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुबह मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस उसे नादिर शाह हत्याकांड के मामले में उसकी तलाश कर रही थी दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी।
दाऊद इब्राहिम के साथ था संपर्क
योगेश ने दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी की दाऊद इब्राहिम के सम्पर्क में था. इसी के साथ ही ये भी कहा कि “बाबा सिद्दीकी कोई भला आदमी नहीं था”, उनके ऊपर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) का केस लगा हुआ था.
भारत के बाहर भी फैला है गैंग
शार्प शूटर ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई का गैंग बहुत बड़ा है और भारत के बाहर तक फैला हुआ है। किसी की भी जानकारी आसानी से मिल जाती है। जिसकी रेकी करनी होती है, फोन और नेट के माध्यम से उसकी पूरी जानकारी निकाल लेते हैं। इसी के साथ ही उसने कहा कि किसी को पैसे के लिए निशाना नहीं बनाते, सिर्फ भाईचारे में यह काम करते हैं।
"बाबा सिद्दीकी कोई अच्छा आदमी नहीं था"
◆ पुलिस की गिरफ़्त में आए बिश्नोई गैंग के शूटर ने कहा
Baba Siddique | Bishnoi Gang | #BishnoiGang | #BabaSiddique pic.twitter.com/e2sPesXbhw
— News24 (@news24tvchannel) October 18, 2024