Delhi News: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में भिड़े वकील, जमकर हुई फायरिंग, वीडियो वायरल, बार काउंसिल हुआ सख्त

Share News

Delhi Tis Hazari Court: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार की दोपहर उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब वकील के गुट भिड़ गए और फिर फायरिंग शुरू हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो कि तेजी से देखा जा रहा है. हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है लेकिन मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस की तैनात कर दी गई है.

इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से मीडिया को जारी बयान में कहा गया है कि, “आज लगभग 1:35 बजे पीएस सब्जी मंडी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पदाधिकारियों समेत वकीलों के दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोली चलाई है और कोई घायल नहीं हुआ है. स्थिति सामान्य है, कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है.” फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर विवाद की वजह सामने नहीं आ सकी है.

घटना की हो रही है निंदा
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष के.के. मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना की निंदा की है. इसी के साथ कहा है कि, “मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार का लाइसेंस था या नहीं. अगर हथियार का लाइसेंस था, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह नहीं कर सकता.”

देखें वीडियो