Weight Loss Tips: सोते समय इन 5 बेहतरीन टिप्स के जरिए घटनाएं वजन, बचें मोटापे से
Weight Loss Tips: बढ़ता वजन अपने आप में एक बीमारी है. इसी को देखते हुए हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र के साथ वजन न बढ़े. इसीलिए लोग व्यायाम और योगा के जरिए वजन घटाने का प्रयास करते हैं और खुद को फिट रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे तरीके भी हैं, जिससे सोते समय भी वजन को घटाया जा सकता है.
खाना खाने के तुरंत बाद न जाएं बिस्तर पर
विशेषज्ञ बताते हैं कि, खाना खाने के तुरंत बाद सोने के लिए बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए. इससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है और उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है इस वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है. इसलिए सोने से करीब 3 से 4 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए.
सोने से पहले पिएं ग्रीन टी
वैसे कभी भी सोने से पहले चाय नहीं पीनी चाहिए लेकिन अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए. ग्रीन टी में फ्लेवोनॉएड नामक तत्व पाया जाता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायता करता है. अगर आप सोने जा रहे हैं तो आपको ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए. इससे आपका वजन घटाने में मदद मिलेगी.
इंटरमिटेंट फास्टिंग करें
जो लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, उनके शरीर में मौजूद शुगर स्टोर खत्म हो जाता है और शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होने लगता है यानी कि सोने से पहले करीब 4 घंटे तक कुछ ना खाएं और इस दौरान सिर्फ पानी पिएं. इससे आपका वजन कंट्रोल होने में सहायता को मिलती है.
न ओढ़ें कंबल या चादर
विशेषज्ञ बताते हैं कि, अगर आप गर्म तापमान के बजाय ठंडे माहौल में सोते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. जो लोग बिना कंबल या फिर चादर के सोते हैं, उनके शरीर में कैलोरी ज्यादा बर्न होती है. एक रिसर्च के मुताबिक, कमरे का तापमान कम होने पर अच्छे ब्राउन फैट की मात्रा बढ़ जाती है. इससे शरीर में एक्स्ट्रा ब्लड शुगर को छुटकारा मिलता है और ज्यादा कैलोरी बर्न होने से वजन कम करने में सहायता मिलती है.
कैसिइन प्रोटीन शेक पिएं
सोने से पहले अगर आप कैसिइन (Casein) प्रोटीन शेक पीते हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है. ऐसा करने से आपका वजन कम होने में मदद मिलती है लेकिन कैसिइन प्रोटीन शेक के इस्तेमाल से पहले लोगों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर ले लें.