LU News: लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों और एलयू प्रशासन के बीच हुई तीखी नोक-झोंक, वायरल हुआ वीडियो

November 23, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) पहुंचे पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों की प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी से तीखी नोक-झोंक हो गई। इस सम्बंध में वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहा-सुनी हो रही है।

बताया जा रहा है कि छात्र संघ के मुद्दे उठाने व इसकी बाद करने पर छात्रों को प्रॉक्टोरियल टीम और विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा रोका गया, इस पर पूर्व महामंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय राम सिंह “राणा” और अनेक पूर्व पदाधिकारियों अतुल अंजान, प्रमोद तिवारी, प्रदीप सिंह, सुरकांत सिंह, बजरंगी सिंह बज्जू, का भरपूर सहयोग मिला जिसमें पूर्व पदाधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन मे छात्र संघ को लेकर नोक झोंक हो गई।

बता दें कि मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की पुण्यतिथि पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता और वर्तमान छात्र भी उपस्थित रहे हैं, जिसमें राम सिंह राणा , उपेन्द्र सिंह , बजरंगी सिंह बज्जू , प्रमोद तिवारी , अतुल अंजान ,सूर्यकांत सिंह , वीरू पहुंचे थे।

तो वहीं छात्र संघ बहाली के लिए मंगलवार को भी लगातार सातवें दिन अभियान चलाया गया। तो वहीं स्वर्गीय ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की पुण्यतिथि में आए हुए छात्र व छात्र नेता ने भी छात्र संघ चुनाव बहाली का समर्थन किया। कुछ छात्रों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ के मुद्दों को वर्तमान छात्रों ने उठाया और छात्रों का समस्या बता ही रहे थे कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन और पूर्व छात्र नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस पर पूर्व छात्र नेताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया कि किसी भी छात्र पर झूठा आरोप लगाकर किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो हम पूर्व छात्र भी इसके ख़िलाफ़ आंदोलन करेंगे।

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को किया गया याद
विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को वरिष्ठ और वर्तमान छात्रों व शिक्षकों, कर्मचारियों व डिग्री कालेजों के छात्रों/शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और अपने विचार व संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ छात्रनेता अंशू अवस्थी ने किया। पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ(1965),पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने छात्रसंघ के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए नए छात्रों को प्रेरणा लेने के लिए कहा और अपने समय के संस्कारों को याद करते हुए उन्होंने छात्रसंघ के महत्वता के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर अतुल कुमार अंजान, नीरज पांडे, राजेश शुक्ला, सुशील तिवारी पम्मी (1989 सहित सैकड़ों पूर्व व वर्तमान छात्र मौजूद रहे।