Lucknow: किशोरी का अपहरण करने के बाद चाकू की नोक पर धर्म परिवर्तन करा किया निकाह, बरामदगी के बाद खुला राज, सहेली का अहम रोल

November 23, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के पारा इलाके में रहने वाला सलमान 10 दिन पहले एक किशोरी का अपहण कर हरियाणा ले गया और फिर बंधक बनाकर रखा और शोषण करता रहा। और तो और चाकू की नोक पर पहले धर्म परिवर्तन कराया, इसके बाद निकाह कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक युवती के घरवालों ने इस संबंध में एक हफ्ते पहले पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर पारा दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपित सलमान बजरंग विहार का रहने वाला है। किशोरी की एक सहेली ने कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात सलमान से कराई थी। सलमान ने उसे अपना नाम श्याम बताया था। दोनों की आपस में बातचीत होती थी। किशोरी का आरोप है कि एक हफ्ते पहले वह सलमान (श्याम) से मिलने के लिए पारा इलाके में पहुंची।

आरोप है कि सलमान उसे धमका कर हरियाणा ले गया। जहां उसने एक मकान में बंधक बनाकर रखा। दुष्कर्म करता रहा। विरोध पर धमकी देता था। फिर किशोरी पर चाकू रखकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। निकाह किया और उसे अपना शिकार बनाता रहा। इधर, किशोरी की खोजबीन कर रहे परिवारजनों को जब कुछ पता न चला तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू की और इसके लिए सर्विलांस समेत कई टीमें लगाई गईं।

लोकेशन पता चलने पर एक टीम हरियाणा पहुंची। जहां से आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया। युवती ने बयान में धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का भी आरोप लगाया। उसके दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

सहेली ने मिलवाया था

पीड़िता का परिचय सलमान से उसकी सहेली ने करवाया था और उस वक्त सलमान ने पीड़िता को अपना नाम श्याम बताया था। अर्थात एक हिंदू बनकर मिला था। ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि कहीं न कहीं सहेली को सलमान के बारे में पहले से जानकारी थी और इस पूरे मामले में सहेली का अहम रोल भी निकल कर सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की पूछताछ में लगी है।