UP News: गुरु तेग़ बहादुर शहीद दिवस अवकाश अब 28 नवंबर को होगा, पढ़ें आर्डर
November 23, 2022
No Comments
लखनऊ। गुरु तेग़ बहादुर शहीद दिवस अवकाश अब 28 नवंबर को होगा। जबकि पहले इसके लिए अवकाश 24 नवंबर अर्थात कल होना था, लेकिन 23 की शाम को प्रदेश शासन ने इसे 28 नवम्बर को घोषित किया है।
बता दें कि श्री गुरु तेग बहादुर जी सिखों के नौवें गुरु थे। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धान्त की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय बताया जाता है। उन्होने कश्मीरी पंडितों तथा अन्य हिन्दुओं को बलपूर्वक मुसलमान बनाने का विरोध किया था।
यहां पढ़ें आर्डर
