Lucknow: कोहरे के चलते स्कूल समय में बदलाव…DM ने दिया ये निर्देश
Lucknow: शीतलहर व कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारी लखनऊ ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है. जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देश के अनुसार सभी बोर्ड के स्कूल अब सुबह नौ बजे से खुलेंगे. अगर कोई स्कूल इस निर्देश को नहीं मानता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई का जाएगी.
बता दें कि दो दिन से लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में घना कोहरा और धुंध छाई हुई है. जहां दो दिन पहले सुबह 7 बजे ही सूर्य देव के दर्शन हो जाते थे तो वहीं अब दो दिन से दोपहर 12 बजे के बाद भी सूर्य दिखाई नहीं दे रहे हैें. लगातार शीतलहर चल रही है. हड्डियां तक कंपा देने वाली ठंड ने पूरे प्रदेश को घेर लिया है. लोग घरों में दुबक गए हैं तो वहीं मौसम विभाग ने हाल-फिलहाल इससे कोई राहत न मिलने की सम्भावना जताई है. ऐसे में लोगों खासकर बच्चों व बुजुर्गों को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई जरूरी कार्य न हो तो घर से बाहर न निकलें. घर में भी गर्म कपड़े पहन कर रखें.
ये भी पढ़ें-भाजपा विधायक के बेटे की शादी में फूटे 70 लाख के पटाखे…आप भी देखें आतिशबाजी का शानदार नजारा-Video