Lucknow Crime News: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी ने खेत में गला रेतकर की नाबालिग लड़की की हत्या, वायरल हुआ वीडियो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज रोहित रावत ने नाबालिग लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख कर पुलिस और परिवार को सूचना दी। आरोपी ने फेसबुक स्टेटस पर लड़की की हत्या करने की बात लिखी है। पुलिस को घटनास्थल से खून लगा चाकू मिला है। किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रोहित को पुलिस तलाश रही है।
इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर मृतका का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मृतका के साथ रेप की घटना होने की आशंका जता रहे हैं। इसी के साथ आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मौराखेड़ा निवासी मृतका के परिवार में घटना के बाद से ही कोहराम मच गया है। माता- पिता और उसके दो भाई व दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका ने हाल ही में हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
पिता के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे उसकी बेटी शौच जाने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक बेटी के वापस नहीं आने पर वह खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें खेत में उनकी बेटी का शव पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर वह भागकर घटनास्थल पर पहुंते तो बेटी का शव पड़ा देखकर चिल्ला पड़े। पास ही खून लगा चाकू भी पड़ा था। मृतका के पिता के अनुसार बेटी के गले को चाकू से रेता गया है। उसके बाएं हाथ पर भी घाव हैं। किशोरी की हत्या की सूचना पर डीसीपी राहुल राज पहुंचे। परिवार से पूछताछ किए जाने पर मालूम हुआ कि मृतका की दोस्ती गांव के ही रोहित रावत से थी। डीसीपी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रोहित रावत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
किशोरी ने बचने के लिए किया था संघर्ष
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका और आरोपित रोहित के बीच दोस्ती थी। दोनों परिवार संबंध का विरोध करते थे लेकिन रोहित लगातार मृतका से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह मिलने को तैयार नहीं थी। रोहित को पता था कि किशोरी शौच के लिए खेत की तरफ जाती है। इसके चलते वह नजर बनाए हुए था। सुबह जब किशोरी के घर से निकली तो वह पीछा करने लगा और खेत में पहुंचते ही किशोरी की ओर चाकू लेकर दौड़ा। हमले से बचने के प्रयास में किशोरी के बाएं हाथ में तीन जख्म हो गए लेकिन रोहित उस पर भारी पड़ गया। उसने चाकू से गला रेत कर किशोरी की हत्या कर दी। फिर चाकू खेत में फेंक कर भाग निकला। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि खून से लगा चाकू मिला है। कई जगह खूने बिखरा हुआ था। इससे साफ है कि किशोरी ने रोहित से बचने के लिए काफी देर तक संघर्ष भी किया था। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एन्टीरेप एक्टिवस्ट योगिता भयाना ने उठाए सवाल।