Lucknow: क्रिसमस-डे के मद्देनजर दो दिन बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, देखें किन-किन मार्गों पर प्रतिबंधित होगा वाहनों का आवागमन

December 25, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। क्रिसमस-डे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की राजधानी की यातायात व्यवस्था दो दिन के लिए बदली रहेगी। रविवार और सोमवार को दोपहर तीन बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक के बीच वाहनों का आागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। वाहन वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने दी।

जा सकेंगे इधर से
स्टेट बैंक तिराहा से चिरैयाझील, सहारागंज, सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते।
कैसरबाग आनंद सिनेमा हाल अथवा केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे और चिरैयाझील, सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते।
लालबाग चौराहे से वाल्मीकि तिराहा, स्टेडियम तिराहे के रास्ते।
नवल किशोर रोड, लारेंस टेरेन्स कॉलोनी की ओर।
मेफेयर तिराहा या वाल्मीकि तिराहे से।
सप्रू मार्ग या सहारागंज के रास्ते।
सिकंदरबाग अथवा कैपिटल के रास्ते।

नहीं जा सकेंगे इधर से
केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हिंदी संस्थान की ओर।
परिवर्तन चौक चौराहे से मेफेयर, अल्का तिराहे के रास्ते हजरतगंज चौराहे को।
मेफेयर तिराहे से अल्का तिराहे की ओर।
बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से लीला टाकीज, कैथेड्रल की ओर।
एलआइसी तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया की ओर।
डनलप तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया अथवा इलका तिराहे को।
हजरतगंज चौराहे से अलका तिराहा, मेफेयर की ओर।

देखें नो पार्किंग जोन एरिया की पूरी जानकारी
हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा, मेफेयर एवं एलआइसी तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया, शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।