Lucknow: अब खटारा हो चुकी बसों की होगी नीलामी, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावी होगी मासिक पास योजना

September 27, 2023 by No Comments

Share News

Lucknow: मण्डलायुक्त, लखनऊ मण्डल एवं अध्यक्ष, लखनऊ सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की अध्यक्षता में लखनऊ सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की आहूत निदेशक मण्डल की बैठक में मुख्य रूप से निम्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श उपरान्त निम्नानुसार निर्णय लिया गया-

1- कम्पनी की ऐसी प्री-मैच्योर सी०एन०जी० बसें, जिनकी आयु पूर्ण हो चुकी है तथा निर्धारित मानक के अनुसार कि०मी० पूर्ण नहीं हुआ परन्तु यह बसें मार्ग पर संचालन योग्य नहीं हैं, को निष्प्रयोज्य घोषित कर नीलामी की कार्यवाही पूर्ण कराये जाने का निर्णय लिया गया।

2- लखनऊ नगर के यात्रियों, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों को नगरीय परिवहन यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से कम किराये पर मासिक पास योजना प्रभावी किये जाने का निर्णय लिया गया।

3- संविदा चालकों एवं परिचालकों को अनुशासित रहने एवं ड्यूटी के दौरान सदैव वर्दी में रहने की स्थिति के दृष्टिगत प्रत्येक 02 वर्ष के अन्तराल में वर्दी का कपड़ा क्रय किये जाने तथा उसकी सिलाई के मद में रू0 1800/- का भुगतान संविदा कार्मिकों को किये जाने का निर्णय लिया गया।

4-मोटर दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों द्वारा माननीय न्यायालय में योजित दुघर्टनावाद में आयोजित लोक अदालत के माध्यम से वादों का त्वरित गति से निस्तारण कराये जाने हेतु पूर्व निर्धारित राशि रू0 5.00 लाख से बढ़ाकर रू0 10.00 किये जाने का निर्णय लिया गया।

5-लखनऊ सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में संविदा चालकों एवं परिचालकों की प्रभावी उत्कृष्ठ एवं उत्तम योजना का लाभ प्रदान किये जाने के नियमों को शिथिल करते हुए ऐसे संविदा चालकों, जिनके द्वारा वित्तीय वर्ष में किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं की गई है तथा निर्धारित कि०मी० एवं निर्धारित दिवस अपनी ड्यूटी के पूर्ण कर लिया गया है, उन्हें उक्त लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान निदेशक मण्डल द्वारा लखनऊ सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के संचालन प्रतिफलों की समीक्षा करते हुए प्राप्त संचालन प्रतिफलों पर संतोष व्यक्त किया गया।