मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कहा कि सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर जनपद भर में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों में संलिप्तता व भू- माफियाओं को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी.

मंडलायुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षाऋतु से पूर्व सड़कों के पैच मरम्मत का कार्य व सीवेज की साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए.