Lucknow University: टीसीएस में 15 विद्यार्थियों का चयन…इतना मिला पैकेज

June 16, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के द्वितीय परिसर स्थित अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के बी.टेक एवं एमसीए के कुल 15 विद्यार्थियों का चयन देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में हुआ है।

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी तथा द्वितीय परिसर के प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

द्वितीय परिसर के प्लेसमेंट सेल के वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि टीसीएस की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार तथा एचआर साक्षात्कार शामिल थे। विद्यार्थियों ने सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की.उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026 बैच के कुल 9 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमे बी.टेक (सीएसई) के आदित्य वर्धन सिंह एवं गर्व मित्तल का चयन सिस्टम इंजीनियर पद पर 7.09 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) पैकेज के साथ हुआ है।

तो वहीं बी.टेक (सीएसई) की पल्लवी त्रिपाठी, ऋषव सिंह, शिवम यादव, ऋषभ गुप्ता एवं अमन कुमार यादव तथा बी.टेक (सीएसई-एआई) की उन्नति पंडित एवं रोहित मौर्य का चयन असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर-ट्रेनी पद पर 3.46 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) पैकेज पर हुआ।

वर्ष 2025 बैच के 6 विद्यार्थियों में बी.टेक (ईसीई) के राज हंस तथा बी.टेक (सीएसई-एआई) के दिव्यांशु द्विवेदी का चयन सिस्टम इंजीनियर पद पर 7.09 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) पैकेज पर हुआ, वहीं बी.टेक (सीएसई) के आकाश तिवारी एवं तनिष्क सिंह तथा एमसीए के ज्ञान सागर श्रीवास्तव एवं स्टार बावा का चयन असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर-ट्रेनी पद पर 3.46 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) पैकेज पर हुआ।

ये भी पढ़ें-CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़…लगाए ये आरोप- Video