Lucknow University: लॉ इंस्टीट्यूट्स सर्वेक्षण में विधि संकाय को ‘Super Excellence’ में मिला प्रथम स्थान
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय को ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (GHRDC) द्वारा जारी 2025 के लॉ इंस्टीट्यूट्स सर्वेक्षण में ‘अत्यधिक उत्कृष्टता’ (Super Excellence) श्रेणी में स्थान पाने वाले अग्रणी संस्थानों में शामिल किया गया है। इस सर्वेक्षण में लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने राष्ट्रीय स्तर पर 10वां स्थान, उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान और उत्तरी भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इस बड़ी उपलब्धि पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने विधि संकाय को बधाई दी है और कहा है कि “मेरा संकाय निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है, जो हमारे विश्वविद्यालय और राज्य के लिए गर्व का विषय है।”
प्रोफेसर बंशीधर सिंह ने इस सफलता को लेकर कहा कि यह उपलब्धि हमारे संकाय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान में निरंतरता और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
GHRDC की वार्षिक रैंकिंग विभिन्न मापदंडों पर आधारित होती है, जिनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान प्रकाशन, बुनियादी सुविधाएं, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और उद्योग से संबंध प्रमुख हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने इन मापदंडों में विशेष रूप से शैक्षणिक उत्कृष्टता में 203.67 अंक, अनुसंधान प्रकाशन में 160.27 अंक और प्लेसमेंट में 145.47 अंक प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि न केवल संकाय की गुणवत्ता का प्रमाण है, बल्कि भविष्य में इसके विकास और दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।
ये भी पढ़ें-UP News: 4 साल के बच्चे को सिगरेट पिलाता था डॉक्टर…Video वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ने दिए ये निर्देश