Lucknow University: परीक्षा समिति मे लिए गये चार महत्वपूर्ण निर्णय, देखें पूरी जानकारी

December 6, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

देखें क्या लिए गए फैसले
विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाये जाने की व्यवस्था के अनुसार ओएमआर आधारित परीक्षाओं की ओ०एम०आर० नियमानुसार आवेदन के उपरान्त दिखाये जाने का निर्णय लिया गया।

पूर्व की भाँति थ्योरी आधारित परीक्षाओं में निर्धारित प्रश्नों की संख्या 10 रखी गयी, जिसमें 5 प्रश्न करने अनिवार्य होंगे।

अध्ययन मण्डल द्वारा संस्तुत विशेषज्ञों की सूची में सम्बन्धित विषयों के महाविद्यालयों के शिक्षकों को आवश्यकतानुसार परीक्षा नियंत्रक को कुलपति से अनुमोदन प्राप्त कर परीक्षक उपलब्ध कराये जायेंगे।

राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों को महाविद्यालय में आयोजित प्रायोगिक परीक्षाओं में आतंरिक परीक्षक नियुक्त किया जायेगा। स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में 03 वर्ष से अधिक समय से अनुमोदित एवं कार्यरत शिक्षकों को महाविद्यालय में आयोजित प्रायोगिक परीक्षाओं में आंतरिक परीक्षक नियुक्त किया जायेगा।