UP News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, चढ़ा घरवालों के हत्थे, जमकर हुई धुनाई, फाड़ डाले कपड़े, वीडियो हुआ वायरल (चेतावनी-वीडियो में अशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के हंसनाडीह गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की परिवारवालों ने जमकर पिटाई की। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक डंडे से उसकी पिटाई कर रहा है और साथ ही प्रेमी के कपड़े भी फाड़ रहा है। तो वहीं प्रेमी गिड़गिड़ा रहा है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक प्रेमिका से मिलने इसके घर पहुंचे प्रेमी की उस वक्त शामत आ गई, जब लड़की के घरवालों ने प्रेमी को देख लिया और उसे पकड़ कर बंधक बना लिया। इसके बाद खेत में लेजाकर उसकी लाठी-डंडों से जमकर धुनाई की। इस बीच प्रेमी के सारे कपड़े भी फाड़ डाले। इस दौरान प्रेमी परिवारवालों के सामने गिड़गिड़ाता रहा और मां की कसम खा-खा कर कहता रहा कि अब दुबारा वह ऐसा नहीं करेगा। बातचीत से मालूम होता कि प्रेमी प्रेमिका के भाई का दोस्त था। क्योंकि वीडियो में एक शख्स ये भी कहता दिख रहा है कि उसने दोस्ती को किस तरह से निभाया। युवकों द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई कर रहे युवकों का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बहन का नंबर किसी को दे दिया था, जिससे यह लोग नाराज थे और युवक की जमकर पिटाई की।
देखें क्या बोले SP
इस पूरे मामले को लेकर जिले के एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर सुबह मारपीट का एक वीडियो वायरल होते हुए सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लड़के युवक को मार रहे हैं। इस मामले में जांच का निर्देश अहिरौला इंस्पेक्टर को दे दिया गया है। आरोपी युवक गांव में लड़की से मिलने आया था। गांव वालों द्वारा देख लिए जाने के बाद मारपीट की गई। इस मामले में दो आरोपियों मिंटू राजभर और करन राजभर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यहां देखें वीडियो