Lucknow University: NAAC निरीक्षण को कारण बताते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय पर लगाया गलत तरीके से मेस की फीस लेने का आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया खंडन, कहा छात्रों की मांग पर ही बढ़ाई गई थी परीक्षा तिथि

July 25, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय पर छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले तो NAAC निरीक्षण की वजह से उनकी परीक्षा कराने में देरी की और अब मेस के एक्स्ट्रा चार्जेस भी मांग रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर छात्रों ने फोटो के साथ पूरा मामला शेयर किया है और अपनी मांगे मनवाने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने खंडन किया है और कहा है कि परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग छात्रों ने खुद की थी। इसका NAAC (NATIONAL ASSESSMENT AND ACCREDITATION COUNCIL-नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल) निरीक्षण से कोई लेना-देना नहीं है।

UP:काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच हुई हाथापाई, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि नैक निरीक्षण 21, 22 और 23 जुलाई को था। परीक्षा 18 जुलाई से होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण गत वर्ष से ही अध्यापन का कुछ शेड्यूल लेट चल रहा है। इसकी वजह से कुछ विद्यार्थियों ने मांग की थी कि कोर्स पूरा नहीं हो सका है और परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी जाए।

यूपी बोर्ड की पुस्तकों को महंगा बेचने वालों पर होगी कार्यवाही, देखें यूपी बोर्ड प्रयागराज ने 34 विषयों के 67 पाठ्यपुस्तकों के क्या तय किए हैं रेट, प्रदेश भर के DIOS को दिए निर्देश

इस सम्बंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ये भी बताया कि परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की जा रही थी। इसके लिए मीडिया सहित सभी विद्यार्थियों को भी जानकारी दे दी गई थी और परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया था, लेकिन विद्यार्थियों की मांग के बाद ही परीक्षा तिथि को अगस्त तक बढ़ाया गया। ये बिल्कुल गलत है कि NAAC की वजह से परीक्षा में देरी हुई। विश्वविद्यालय छात्रों के आरोपों का खंडन करता है। वहीं बता दें छात्रों ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा है कि स्टूडेंट्स का आरोप एलयू ने नैक के कारण एग्जाम डिले किया, ऐसे में एग्जाम होने तक हॉस्टल में रहना उनकी मजबूरी है। यूनिवर्सिटी एक्स्ट्रा दिनों की मेस फीस मांग रही, जबकि एग्जाम खुद ही देरी से करा रही है। बता दें कि ये विद्यार्थी छठे सेमेस्टर में अध्ययन कर रहे हैं। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है)