Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के 9 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के 5 छात्र-छात्राओं का लर्निंग रूट्स एवं 4 छात्र-छात्राओं का हाइक एजुकेशन में चयन हुआ.

छात्रों को ये उपलब्धि मिलने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी एवं द्वितीय परिसर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तो वहीं अभियांत्रिकी संकाय के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि लर्निंग रूट्स एवं हाइक एजुकेशन की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्री-प्लेसमेंट टॉक, ग्रुप डिस्कशन, इम्प्रॉम्प्टू राउंड एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे विभिन्न चरण आयोजित किए गए, जिनमें लखनऊ विश्वविद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल संचालन में स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर्स आर्यन सिंह, अभिनव सिंह एवं ईशान रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।

इनका हुआ चयन

लर्निंग रूट्स में चयनित विद्यार्थियों में एमबीए (आईएमएस) से वैष्णवी तिवारी, अदीबा साबिह, रुद्रांश प्रभु, कुशाग्र सिंह एवं जया पाण्डेय शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों का चयन सेल्स एसोसिएट पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम 6.06 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) का पैकेज प्रदान किया जाएगा।

तो वहीं हाइक एजुकेशन में चयनित विद्यार्थियों में एमसीए की छात्रा रिया कुमारी, एमबीए (लुम्बा) की छात्रा वार्तिका चन्द्रा, बीसीए के छात्र रितिक द्विवेदी तथा बी.टेक (सीएसई) के छात्र आयुष जिंदल शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों का चयन बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर पद पर हुआ है तथा इन्हें कंपनी द्वारा अधिकतम 7.62 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) का पैकेज प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Heat Wave: जानलेवा बन सकती है हीटवेव…WHO की पूर्व वैज्ञानिक ने दी चेतावनी; भारत सरकार को दी ये बड़ी सलाह-Video