Lucknow University: शोधार्थी सत्यान्श वर्मा ने UPSC CAPF में हासिल की AIR 85
August 9, 2026
No Comments
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के PhD शोधार्थी सत्यान्श वर्मा ने UPSC CAPF ( Central Armed Police Forces) परीक्षा में ऑल इंडिया 85वीं रैंक (AIR 85) हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।
सत्यान्श वर्ष 2023–24 सत्र में प्रो. प्रीति अवस्थी (Awadh Girls’ PG College) के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं। इस खास मौके पर सत्यान्श वर्मा ने कहा कि उनको ये सफलता निरन्तर अभ्यास से मिली है और उन्होंने पूरी लगन के साथ पढ़ाई की. वह आज के युवाओं को संदेश देते हुए कहते हैं कि पढ़ाई मन लगाकर करें. किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए रणनीति बनाकर पढ़ाई करें. निरंतर अभ्यास से कठिन से कठिन परीक्षा में भी सफलता पाई जा सकती है. सत्यान्श को विद्यालय प्रशासन ने बधाई दी है.