Lucknow University: नमाज-हनुमान चालीसा पर घमासान…छात्रों की नारेबाजी के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी ये सफाई-Video
Lucknow University: सोशल मीडिया पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें छात्र नारेबाजी लगाते दिख रहे हैं तो वहीं एक वीडियो में कुछ मुस्लिम छात्र नमाज अदा करते दिख रहे हैं. दरअसल लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंदर स्थित लाल बारादरी इमारत में कल नमाज होने के बाद से विवाद बढ़ गया है.
जहां छात्रों का एक गुट नमाज के खिलाफ है और सुंदरकांड पढ़ने की परमिशन मांग रहा है तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ने से रोकने पर विश्वविद्यालय के ही कुछ हिंदू छात्र समर्थन में आ गए हैं. तो वहीं इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है.
तो वहीं इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का बयान सामने आया है. विश्वविद्यालय ने कहा है कि लाल बारादरी की इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी. इस इमारत में मौजूद यूको बैंक, एवं स्टाफ क्लब इसीलिए हटाये गए. इमारत में बोर्ड लगा दिए जाने के बावजूद बच्चे इसमें अनधिकृत रूप से प्रवेश कर रहे थे और रील बना रहे थे.
इमारत किसी भी वक्त गिर सकती है और किसी जान-माल का नुकसान न हो इसलिए इमारत में सभी का प्रवेश वर्जित किया गया है. इसका किसी समुदाय विशेष से लेना-देना नहीं है. लाल बारादरी के जीर्णोद्धार के लिए ASI से पत्राचार किया जा रहा है. यदि कहीं से कोई धन प्राप्त होगा तो इमारत का जीर्णोद्धार किया जायेगा.
जब नमाज पढ़ी गई और पहरा इंसानियत ने दिया।
University of Lucknow के कैंपस में 200 साल पुरानी लाल बारादरी के भीतर बनी मस्जिद बंद होने की खबर आई। माहौल गरम हो सकता था लेकिन छात्रों ने कहानी बदल दी।
मुस्लिम छात्र नमाज में खड़े थे।हिंदू छात्र उनके चारों तरफ चेन बनाकर खड़े रहे हिफाजत… pic.twitter.com/aBERSiyzGv
— Mahmud (@Mahamud313) February 22, 2026
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल कल लखनऊ विश्वविद्यालय के अंदर लाल स्थित बारादरी इमारत में कुछ मुस्लिम छात्रों ने नमाज अदा की थी. तो वहीं कुछ हिंदू छात्रों ने नमाज अदा कर रहे छात्रों का समर्थन किया और उनके बचाव के लिए ह्यूमन चेन बनाई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तो वहीं छात्रों का आरोप है कि उस इमारत में नमाज अदा करने गए छात्रों को न सिर्फ रोका गया बल्कि बैरिकेडिंग लगाकर ताला लगा दिया गया. जबकि विश्वविद्यालय का कहना है कि जब इमारत जर्जर है तो वहां किसी को जाने के लिए कैसे अनुमति दी जा सकती है. इमारत कभी भी गिर सकती है और कोई हादसा हो सकता है, तो वहीं मुसलमान छात्रों को रोकने पर वहां मौजूद हिंदू छात्र एकजुट हो गए और सांप्रदायिक सौहार्द की बात करते हुए मानव चेन बना ली. यही नहीं आरोप है कि हिंदू छात्रों ने बैरिकेडिंग गिरा दी. इसके बाद मुस्लिम छात्रों ने नमाज अदा की. इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा जिससे मौके पर शांति बरकरार रही.
In Lucknow University, after the administration closed the campus mosque, Hindu students stood in solidarity by forming a human chain to protect Muslims offering Namaz and even broke fast with them. This is the real beauty of India; unity over hate. Let hate not win! 🇮🇳♥️ pic.twitter.com/QIzoBa3jb7
— Salman Nizami (@SalmanNizami_) February 23, 2026
आज उठी सुंदरकांड पढ़ने की मांग
तो वहीं आज नमाज के विरोध में छात्रों के एक गुट ने मांग की कि उनको भी विश्वविद्यालय परिसर में सुंदरकांड पढ़ने की अनुमति मिलनी चाहिए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रों का एक गुट कहता दिख रहा है कि वो भी कैंपस के अंदर एक जगह पर सुंदरकांड पढ़ते आ रहे हैं लेकिन उनको सुंदरकांड पढ़ने से रोक दिया गया तो फिर मुस्लिमों को उस लाल बारादरी इमारत के अंदर नमाज पढ़ने की इजाजत कैसे दे दी गई? इसी के बाद विश्वविद्याल परिसर में आज दिनभर नारेबाजी होती रही और पढ़ाई ठप रही.
लखनऊ विश्वविद्यालय में माहौल गर्म है..
छात्र संगठन आंदोलित हैं.. नारेबाजी हो रही है.. पढ़ाई ठप है.. विश्वविद्यालय प्रशासन खामोश है.. #lucknow #LucknowUniversity #Students #StudentUnion #Police pic.twitter.com/lHjmMe1BLl— Vivek K. Tripathi (@meevkt) February 23, 2026
ये भी पढ़ें-चीन में अचानक धंस गई सड़क…मची भगदड़; खौफनाक VIDEO वायरल