Lucknow University: कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने 64 यू पी बटालियन एनसीसी कैंप का किया निरीक्षण

June 26, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय कर्नल कमांडान्ट ने आज 64 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कैम्प 10 दिवसीय CATC-218 जिसमे 515 कैडेट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं का कर्नल कमांडेंट के रूप में निरिक्षण किया।

इस अवसर पर कैंप के क्वाटर गार्ड पर गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया तत्पश्चात कुलपति द्वारा कैंप का निरिक्षण जिसमे गर्ल्स कैडेट्स का लिविंग एरिया बॉयज कैडेट्स का लिविंग एरिया और डायनिंग एरिया का निरिक्षण किया तत्पश्चात इस कार्यक्रम में प्रो. राय ने कैडेट्स और अधिकारियों से संवाद किया,उनके समर्पण की सराहना की और युवाओं के सर्वांगीण विकास में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उनका यह दौरा छात्र जीवन में अनुशासन,नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है इस पर कुलपति द्वारा विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर 64 यूपी बटालियन के कॉमन अधिकारी कर्नल पी पी यस चौहान एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेष राय, क्रिस्चन कॉलेज के प्रिंसिपल,सूबेदार मेजर आशीष सिंह,64 यूपी बटालियन के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ) रजनीश कुमार यादव और 3 यूपी नेवल के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर प्रोफेसर डी के सिंह व अन्य एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर तथा ट्रेनिंग जे सी ओ व ट्रेनिंग एन सी ओ उपस्थित रहे ने भी कैंप का निरक्षण किया।

64 यूपी बटालियन के कैडेट लेफ्टिनेंट शिवम पाण्डे ने हाल ही में इंडियन मिलिट्री अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर डोगरा रेजिमेंट ज्वाइन किया है. इस मौके पर वह भी उपस्थित रहे और व्याख्यान से सभी एनसीसी कैडेट्स सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें-हाईवे पर रंगरेलिया मनाने वाले नेताजी का एक और धमाकेदार डांस Video वायरल…हसीना के संग लगाए ठुमके