ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा पर गिरी गाज…सरकार ने लिया बड़ा एक्शन; अनिल मिश्रा ने किया ये ऐलान-Video
IAS Santosh Verma Bhopal News: ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देकर IAS संतोष वर्मा बुरा फंस गए हैं. जहां देश भर में चौतरफा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है तो इसी बीच उन्होंने कैमरे के सामने आकर तुरंत माफी मांग ली और सोचा कि तमाम गुनाहों से बच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. क्योंकि इस बार ब्राह्मण इस मामले में पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं और लगातार कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और संतोष वर्मा के खिलाफ मध्य प्रदेश सहित देश के तमाम हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है और पुतले जलाए जा रहे हैं.
मालूम हो कि संतोष वर्मा काफी विवादित अधिकारी रहे हैं और इस वजह से वह जेल भी जा चुके हैं तो वहीं एक बार फिर से विवादित बयान देकर वह बुरे फंस गए हैं. संतोष वर्मा 2011 बैच के अधिकारी हैं और इस समय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात थे.
IAS संतोष वर्मा अब हर न्यूज़ चैनल में ब्राह्मण समाज से माफ़ी माँगता फिर रहा है। नाक रगड़ रहा है। उसे पता है उसने गलती कर दी है।
उसे पता है कि किसी की बहन बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करना नीचता है, घटियापन है। अफ़सोस ये कि कई निष्पक्ष पत्रकार इस मामले पर अभी तक चुप हैं? मुँह सिल लिए… pic.twitter.com/I7tlwtLlYR
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) November 26, 2025
यही वजह है कि मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है. विवाद बढ़ने पर सरकार ने संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया कि उनका बयान सामाजिक सौहार्द के लिए ‘हानिकारक’ है और यह अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 तथा अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 का उल्लंघन है. इसी के साथ ही नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि अगर वह सात दिन में जवाब नहीं देते हैं तो एकतरफा विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इसके एक दिन बाद, बुधवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
प्रमोटी IAS संतोष वर्मा को नोटिस जारी हो चुका है।
मामले से जुड़े बड़े अधिकारियों का “ऑफ़ द रिकॉर्ड” कहना है कि सरकार अब इसकी पुरानी फाइल खोल सकती है।
सोशल मीडिया में किसी भी समाज यानी किसी भी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले लोग सचेत हो जाएं। प्रशासन बहुत सख्त हो चुका है। अगर… pic.twitter.com/spgqvdtcyV
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) November 27, 2025
संतोष वर्मा ने दिया था ये विवादित बयान
संतोष वर्मा ने 22 नवंबर को भोपाल में एक साहित्यिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस दौरान मंच पर भाषण देते हुए उन्होंने कहा था कि आरक्षण का लाभ एक परिवार के सिर्फ एक सदस्य तक सीमित होना चाहिए. जब तक कि कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को न दे दे या उससे रिश्ता न जोड़ ले.
बता दें कि संतोष वर्मा के इस बयान के खिलाफ एससी, एसटी और ओबीसी संगठनों के साथ-साथ ब्राह्मण समाज ने भी कड़ी आपत्ति जताई. सभी संगठनों ने बयान को ‘संविधान का अपमान’ और ‘सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाला’ बताया।
अनिल मिश्रा का बयान
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ता ने कहा है कि अगर 3 दिन में FIR नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन किया जाएगा. बता दें कि कल ही IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में सभी सनातनी शांतिपूर्ण ढंग से एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुँचे और संतोष वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की जोरदार मांग की. अनिल मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
3 दिन में FIR नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन- #Anil_mishra IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में सभी सनातनी शांतिपूर्ण ढंग से एकजुट होकर, पूर्ण सहयोग के साथ एसपी कार्यालय पहुँचे और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की जोरदार मांग उठाई। #आरक्षण #Kala_kanoon_scst #anilmishra pic.twitter.com/WnhqboPxTh
— Adv. Anil Mishra (@Adv_Anil_Mishra) November 26, 2025
धूर्त को मांगना चाहिए क्षमा-रामलला सरकार
श्री रामलला सरकार ने बेटियों को जलील करने वाले IAS संतोष वर्मा को लेकर किया बड़ा ऐलान ।#anil_mishra #Kala_kanoon_scst #आरक्षण pic.twitter.com/NrzUrRCqDh
— Adv. Anil Mishra (@Adv_Anil_Mishra) November 26, 2025
ये भी पढ़ें-IAS अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों पर दिया शर्मनाक बयान…कार्रवाई की मांग-Video