पैर मोड़ा, जमकर पीटा… दिव्यांग पर टूटा रेलवे पुलिस का कहर; Video वायरल होते ही निलम्बित

December 3, 2025 by No Comments

Share News

Madhya Pradesh Ujjain Nagda Railway Station: आज देश जहां विकलांग दिवस (3 दिसम्बर) मना रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि विकलांग शख्स को रेलवे पुलिस ने बेरहमी से पीटा. यह वीडियो मध्य प्रदेश उज्जैन के नागदा रेलवे स्टेशन से सामने आया है.

फिलहाल खबर सामने आ रही है कि वीडियो वायरल होते ही कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया गया है. पीटने वाले शख्स की पहचान GRP के प्रधान आरक्षक मान सिंह के तौर पर हुई है. फिलहाल सोशल मीडिया पर इनके खिलाफ गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक दिव्यांग सिर के नीचे बैग लगाकर सो रहे थे तभी प्लेटफॉर्म पर जीआरपी के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मान सिंह ने पहले सोते हुए दिव्यांग युवक को जगाया और फिर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. यही नहीं दिव्यांग के पैर को भी मोड़ दिया साथ ही लात-घूंसों से पिटाई भी की.

इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. खबर सामने आ रही है कि वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद प्रकाश जैन ने इस मामले की शिकायत जीआरपी एसपी शुक्ला को की थी जिन्होंने वीडियो देखने के बाद कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक मानसिंह को तत्काल निलंबित कर दिया.

ये भी पढ़ें-19 साल के युवक ने सनातन संस्कृति के लिए किया ऐसा काम …PM मोदी-CM योगी भी हुए फैन; Video