प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छपरा के युवक ने कहे अपशब्द और दी धमकी…Video वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहता हुआ दिख रहा है. साथ ही वह युवक UGC के नये नियमों का विरोध कर रहा है. यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है और युवक छपरा का है.
साथ ही कहा जा रहा है कि युवक सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके हिंसा फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल रहा है. हालांकि इसी वीडियो पर एक पोस्ट शेयर कर बिहार पुलिस ने सारण पुलिस को आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
छपरा के युवक द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी देने एवं गाली गलौज करने का विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विडियो बनाने वाला युवक UGC के नये नियमों को लेकर अपनी नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी देते हुए एवं गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है।… pic.twitter.com/M0kGbliqEj
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) January 26, 2026