इस राज्य में बढ़े दूध-दही के दाम… जानें नया रेट
Milk Price Hike: एक बार फिर से दूध के दाम बढ़ गए हैं. कर्नाटक सरकार ने बस और मेट्रो का किराया बढ़ाने के बाद एक बार फिर से आम जनता को झटका दिया है. यानी अब यहां दूध और दही की कीमतें भी बढ़ा दी गई राज्य की मिल्क फेडरेशंस ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है.
पशुपालन और रेशम उत्पादन मंत्री के. वेंकटेश ने 27 मार्च को किसानों, अलग-अलग संगठनों और पशुपालन विभाग की लगातार मांगों के जवाब में यह निर्णय लिया. इस तरह से सरकार ने 1 अप्रैल से दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसलिए अब 1 अप्रैल से कर्नाटक में नंदिनी दूध के एक लीटर टोन्ड मिल्क की कीमत अब 46 रुपये होगी, जबकि यही पहले 42 रुपये थी. तो इसी के साथ ही दही की कीमत में 4 रुपये बढ़ गई है. इस तरह से अब यह 54 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा.
नंदिनी प्रोडक्ट्स के नए रेट
टोंड मिल्क- 42 रुपये से बढ़कर 46 रुपये प्रति लीटर
होमोजिनाइज्ड टोंड मिल्क- 43 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर
गाय का दूध (ग्रीन पैकेट)- 46 रुपये से बढ़कर 50 रुपये प्रति लीटर
शुभम दूध- 48 रुपये से बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर
दही- 50 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली में अमूल दूध के दाम
दिल्ली में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 67 रुपये प्रति लीटर है, तो वहीं अमूल ताजा की कीमत 55 रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि इसी साल जनवरी में अमूल ने अपने दूध की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.
दिल्ली में मदर डेयरी दूध के दाम
दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 68 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है जबकि टोंड दूध की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर है.
दिल्ली में नंदिनी दूध के दाम
दिल्ली-एनसीआर में नंदिनी का फुल क्रीम दूध 67 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है. तो वहीं टोंड दूध की कीमत 55 रुपये प्रति लीटर में है.
ये भी पढ़ें-NEET PG 2025 Exam Date: इस तारीख को दो शिफ्ट में होगी नीट पीजी की परीक्षा…देखें नोटिस