गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर देशवासियों के लिए मोदी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला…2028 तक मिलेगी ये सुविधा

October 9, 2024 by No Comments

Share News

PM Modi: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. इस मौके पर कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई. इनमें गरीबों को मिल रहे मुफ्त अनाज की समय सीमा बढ़ाने जाने का फैसला भी शामिल है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जारी बयान में कहा, “आज कैब‍िनेट ने फैसला किया कि दिसंबर 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा।” अश्विनी वैष्णव ने कहा, “कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल (Fortified Rice) की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दी।” उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि इससे एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर होगी। इसका कुल वित्तीय भार 17,082 करोड़ रुपये होगा और इसे केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने का फैसला किया। प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।

पीएम मोदी ने विकास पर दिया जोर

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के दौरन ये भी जानकारी दी और कहा, “पीएम मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। आज कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4,406 करोड़ रुपये के निवेश से 2,280 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी।”

इसको भी दी गई मंजूरी

मालूम हो कि 3 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई थी। बता पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना को मंजूरी दी गई है। इसी के साथ ही नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल को भी मंजूरी दी गई है. मालूम हो कि इस बैठक में सरकार ने पांच भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिए जाने का बड़ा निर्णय किया था.

ये भी पढ़ें-Lakhimpur Kheri: पुलिस के सामने ही पिट गए BJP विधायक, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने जड़ा थप्पड़-Video